{"_id":"6a0241740e04eea8680a0739","slug":"ctm-madam-johar-land-is-being-encroached-upon-karnal-news-c-18-knl1018-903771-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सीटीएम मैडम, जोहड़ की जमीन पर हो रहा कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सीटीएम मैडम, जोहड़ की जमीन पर हो रहा कब्जा
विज्ञापन
समाधान शिविर में बैठीं सीटीएम और अन्य अधिकारी। सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। मैडम, हमारे गांव के जोहड़ की जमीन पर कब्जा हो रहा है, इसे मुक्त करवाइए। सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर के दौरान गांव गोंदर निवासी रणसिंह ने सीटीएम मोनिका के सामने यह शिकायत रखी। इस पर सीटीएम ने संबंधित विभाग को समाधान के लिए निर्देशित किया।
शिविर में 13 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से मुख्यालय पर 9 शिकायतें आईं जबकि नीलोखेड़ी, इंद्री, घरौंडा और असंध उपमंडलों में एक-एक मामला सामने आया। शिविर में पहुंचे अधिकांश लोगों ने जमीन, कब्जे और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं।
सीटीएम मोनिका शर्मा ने सभी शिकायतों को सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मामले का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन को त्वरित और पारदर्शी राहत प्रदान करना है इसलिए किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए।
विज्ञापन
किसी भी शिकायत का नहीं हुआ पूर्ण समाधान
शिविर के दौरान मौके पर किसी भी शिकायत का पूर्ण समाधान नहीं हो सका लेकिन अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। विभिन्न विभागों के अधिकारी शिविर में मौजूद रहे और उन्होंने शिकायतकर्ताओं से जानकारी लेकर आवश्यक प्रक्रिया शुरू की।
-- -
ये शिकायतें आईं सामने-
- बलवान सिंह नरवाल (गांव मुस्तफाबाद): कृषि भूमि की निशानदेही करवाने की मांग।
-दिव्या शर्मा (गांव शेरगढ़ टापू): फिरनी से अवैध कब्जा हटवाने व पक्का करवाने की मांग।
-रणसिंह (ग्राम पंचायत गोंदर): जोहड़/तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे और पक्के निर्माण हटवाने की शिकायत।
-कश्मीरी सिंह: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अनुदान राशि दिलवाने की मांग।
-मानसिंह (हसनपुर): महात्मा गांधी बस्ती में रास्ता न देने की शिकायत।
-सोमदत्त (मुगल माजरा): दुकान तोड़े जाने की शिकायत।
-शमशेर सिंह (गांव सोहेलो): नाले/ड्रेन की खुदाई व कब्जा हटवाने की मांग।
-महिंद्र सिंह (गांव भूखापुरी): पंचायती भूमि और रास्तों पर अवैध कब्जे की शिकायत।
-रामशरण: न्यायालय में लंबित जमीन मामले में गलत सूचना पत्र जारी करने का आरोप।
उपमंडल स्तर की शिकायतें-
-नीलोखेड़ी: सुखा सिंह द्वारा बुढ़ापा पेंशन के लिए दस्तावेज सत्यापन।
-इंद्री: विशाल वर्मा द्वारा अवैध पार्किंग की शिकायत।
-घरौंडा: अंकित कुमार द्वारा बिजली संबंधी समस्या।
-असंध: सुनीता द्वारा पीपीपी में वाहन विवरण ठीक करवाने की मांग।