{"_id":"6a062e24ebc16beeac028c31","slug":"daughters-high-jump-janvi-bhavya-arzoo-bhavana-and-priyanshu-topped-karnal-news-c-18-knl1018-906848-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बेटियों की ऊंची छलांग... जान्वी, भव्या, आरजू, भावना और प्रियांशु ने किया टाॅप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बेटियों की ऊंची छलांग... जान्वी, भव्या, आरजू, भावना और प्रियांशु ने किया टाॅप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे जारी हो गए हैं। इस बार बेटियों ने सफलता की ऊंची छलांग लगाई है। पहले पायदान पर पांच बेटियों को कामयाबी मिली है। एक समान 494 अंक के साथ जान्वी, भव्या, आरजू, भावना और प्रियांशु ने टॉप किया है।
ओवरऑल परिणाम पर नजर डालें तो 91.65 प्रतिशत विद्यार्थियों को सफलता मिली है। यह परिणाम पिछली बार से करीब 0.63 प्रतिशत कम है लेकिन अच्छी बात यह है कि विद्यार्थियों की इस सफलता से प्रदेश में प्रतिशत से करनाल की स्थिति सुधरी है। पिछली बार 17वें स्थान पर रहने वाले करनाल का इस बार 8वां नंबर है।
शानदार परिणाम देखकर विद्यार्थियों के चेहरे खिले हैं। ज्यादातर विद्यालयों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत है। वर्ष 2025 में जिले का परीक्षा परिणाम 92.28 प्रतिशत था। वहीं प्राइवेट विद्यार्थियों की स्थिति देखें तो परिणाम 58.97 प्रतिशत रहा है। आंकड़ों पर नजर डालें तो नियमित श्रेणी में 15055 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, इनमें से 13798 पास हुए। 1001 की कंपार्टमेंट और 256 विद्यार्थी फेल रहे। इसी तरह प्राइवेट स्तर पर 117 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, 69 पास हुए और 48 फेल। ब्यूरो
विज्ञापन
इस बार इतना रहा परीक्षा परिणाम
स्थिति
नियमित
प्राइवेट
परीक्षार्थी
15055
117
पास
13798
69
कंपार्टमेंट
1001
0
फेल
256
48
प्रतिशत
91.65
58.97
-- -
तीन वर्ष में पहली बार घटा परिणाम
वर्ष
पास (प्रतिशत में )
2026 91.65
2025 92.28
2024 96.73
2023 64.29
2022 67.48
-- -
ओपन स्कूल : महज 6.32 प्रतिशत विद्यार्थी हुए पास
- रि-अपीयर श्रेणी में भी 28.16 प्रतिशत को मिली सफलता
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं में ओपन श्रेणी का परिणाम बेहद निराशाजनक रहा। महज 6.32 प्रतिशत विद्यार्थी ही पास हुए। वहीं रि-अपीयर श्रेणी में दोबारा परीक्षा देने पर भी महज 28.16 प्रतिशत विद्यार्थियों को ही सफलता मिली।
ओपन श्रेणी में कुल 380 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, इनमें से 24 ही पास हुए। इनमें 203 लड़कों में 15 यानी 7.39 प्रतिशत और 177 लड़कियों में से 9 यानी 05.08 प्रतिशत ही पास हुए।
वहीं रि-अपीयर श्रेणी में 206 विद्यार्थियों में से 58 ही पास हुए। इनमें 115 लड़कों में 35 यानी 30.43 प्रतिशत और 91 लड़कियों में से 23 यानी 25.27 प्रतिशत को दोबारा प्रयास रास आया। अन्य विद्यार्थी दोबारा परीक्षा देंगे। ब्यूरो
यह रही ओपन विद्यार्थियों की स्थिति
स्थिति
ओपन
रि-अपीयर
परीक्षार्थी
380
206
पास
24
58
प्रतिशत
6.32
28.16