फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   DC Sir... Liquor is being served on public road, take action.

Karnal News: डीसी साहब... सार्वजनिक मार्ग पर परोसी जा रही शराब, कार्रवाई करें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
DC Sir... Liquor is being served on public road, take action.
समाधान शिविर में व्यक्ति की समस्या सुनते डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। डीसी साहब... सार्वजनिक मार्ग पर परोसी जाती है शराब, कार्रवाई करें। यह कहना था वीरवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में पहुंचे सुमित का। उन्होंने उपायुक्त को शिकायत देते हुए यह भी बताया कि सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण है, इसके साथ ही पानी की बर्बादी भी की जा रही है। उनका आरोप था कि प्रदूषण व कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। सुमित ने डीसी से कार्रवाई के लिए कहा। इस पर उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने संबंधित अधिकारी को मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

शिविर में सात शिकायतें आईं जिनमें 3 मुख्यालय पर, इंद्री में दो नीलोखेड़ी, घरौंडा व असंध उपमंडल में एक-एक शिकायत प्राप्त हुईं। डीसी ने कहा कि समाधान शिविर सरकार के सुशासन के संकल्प को जमीनी स्तर पर लागू करने का एक प्रभावी माध्यम है। सभी विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय-सीमा के भीतर समाधान हो और उसकी गुणवत्तापूर्ण एटीआर पोर्टल पर अपलोड की जाए ताकि शिकायत दोबारा लंबित न रहे। ज्यादा पुरानी शिकायतों पर फोकस करके उनका जल्द निपटान सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

तीन अधिकारी गैरहाजिर
डीसी ने शुक्रवार को समाधान प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक से पहले पहले सभी शिकायतों का उचित निराकरण या आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उधर, सोमवार को लगे समाधान शिविर में तीन अधिकारी गैर हाजिर रहे थे। जिसपर डीसी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जिसके बाद वीरवार को आयोजित शिविर में सभी विभाग से संबन्धित अधिकारी शिविर में मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


---

प्रमुख शिकायतें-

- प्रवेश निरस्त करने के संबंध में : पायल 6 महीने से एक ट्रस्ट के अंतर्गत फार्मा कोर्स कर रही हैं। उन्होंने अपने मूल दस्तावेज मुख्य अध्यापिका के कहने पर कॉलेज में जमा करवा दिए थे लेकिन अब कुछ व्यक्तिगत कारणों से अपना प्रवेश निरस्त कराने की अपील डीसी से की।

- सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण के संबंध में : सुमित ने सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण, अवैध शराब परोसने, जल की बर्बादी, प्रदूषण एवं कानून-व्यवस्था बिगड़ने के संबंध में शिकायत डीसी के समक्ष रखी।

- परिवार पहचान पत्र के संबंध में : जसबीर सिंह ने परिवार पहचान प़त्र में जाति सत्यापन न होने की शिकायत रखी। सूबे सिंह ने परिवार पहचान पत्र न बन पाने की शिकायत दी। संजय ने राशन कार्ड से संबंधित शिकायत दर्ज करवाई।


- पानी की जांच और आय सत्यापन के संबंध में : इंद्री उपमंडल में राजेश कुमार की ओर से पानी की जांच करवाने तथा दूसरी शिकायत तालिब हुसैन ने अपनी आय सत्यापित करवाने के लिए आवेदन किया। अजय सीवरेज के लिंकेज की समस्या लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed