{"_id":"6a174a0acc399c16e00706d7","slug":"debt-ridden-vegetable-vendor-commits-suicide-by-jumping-into-a-canal-in-front-of-his-father-karnal-news-c-18-knl1018-915649-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कर्ज से परेशान सब्जी विक्रेता ने पिता के सामने नहर में कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कर्ज से परेशान सब्जी विक्रेता ने पिता के सामने नहर में कूदकर दी जान
Thu, 28 May 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 28 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
रोशन लाल फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पास पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगाकर शिव काॅलोनी गली नंबर-1 निवासी सब्जी विक्रेता रोशन लाल (30) ने जान दे दी। आत्मघाती कदम से पहले उन्होंने पिता को फोन किया कि नहर पर बैठे हैं। कई आढ़ती उधारी के रुपये के लिए परेशान कर रहे हैं। चिंतित पिता देशराज मौके पर पहुंचे। बेटे के पास पहुंचकर सांत्वना दे पाते, उससे पहले ही उसने नहर में छलांग लगा दी। पिता भी पीछे कूद गए और किसी तरह बेटे को बाहर निकाला। अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
शिव काॅलोनी निवासी देशराज ने रामनगर थाना पुलिस में शिकायत दी है। इसमें उन्होंने बताया है कि उनका रोशन लाल सब्जी बेचने का काम करता था। आढ़तियों से उधार में सब्जी लेता था। बुधवार सुबह 5:30 बजे वह घर से सब्जी मंडी जाने के लिए निकला था। कुछ समय बाद बेटे ने काॅल कर बताया कि वह नहर पर बैठा हुआ है। आढ़ती रुपये मांगने के लिए उसको परेशान कर रहे हैं। वह काॅल करते हुए रो पड़ा।
परिवार को अनहोनी की आशंका हुई। वह बेटे के बताए स्थान पर पहुंचे। वह रोक पाते उससे पहले ही रोशनलाल ने नहर में छलांग लगा दी। बिना देर किए वह खुद भी नहर में कूद गए। किसी तरह बेटे को पकड़ लिया ताकि वह गहराई में न जा पाए। इसी दाैरान वहां खड़े एक ट्रक चालक से रस्सा मंगवाकर बेटे को बाहर निकाला। सूचना डायल 112 को दी। पुलिस की गाड़ी माैके पर पहुंची। बेटे रोशनलाल को अस्पताल पहुंचाया। वहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
रामनगर थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि देशराज ने कई लोगों के मोबाइल नंबर दिए हैं। पुलिस जांच कर रही है। अगर कोई भी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-- -
माैत के बाद भी आई आढ़तियों के काॅल, मांगे रुपये
मृतक के पिता देशराज ने आरोप लगाया कि आढ़ती लगातार रोशनलाल को रुपये के लिए परेशान कर रहे थे। रोशनलाल की मौत के बाद भी उसके फोन पर आढ़तियों की रुपये के लिए कॉल आती रही। उन्होंने आढ़तियों से पूछा गया कि कितने रुपये देने हैं, तो पहले करीब एक लाख रुपये बताए गए लेकिन जब उन्हें बताया गया कि रोशनलाल की मौत हो चुकी है, तो एक आढ़ती ने कहा कि उसे सिर्फ 11 हजार रुपये ही लेने हैं। ज्यादा रकम उसने मजाक में बताई थी।