{"_id":"6a189f01a7feaa020406439e","slug":"delivery-boy-attacked-with-knives-karnal-news-c-18-knl1018-915959-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: डिलीवरी बॉय पर चाकुओं से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: डिलीवरी बॉय पर चाकुओं से हमला
विज्ञापन
जानकारी देता घायल युवक रॉकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सिटी थाना क्षेत्र में एसडी मॉडल स्कूल के पास डिलीवरी बॉय रॉकी पर करीब 10 युवकों ने हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। वारदात के बाद बड़ी संख्या में डिलीवरी बॉय मौके पर एकत्रित हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस के अनुसार, रॉकी डिलीवरी का काम करता है। हमला करने वाला युवक भी डिलीवरी कार्य से ही जुड़ा हुआ है। शुरुआती जांच में विवाद की शुरुआत एक स्टोर के अंदर मजाक-मजाक में हुई बहस से हुई थी। उस समय मामला शांत हो गया था लेकिन बाद में विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
पीड़ित रॉकी ने बताया कि स्टोर के अंदर हल्की कहासुनी के बाद मामला खत्म हो गया था। इसके बाद वह किसी काम से बस स्टैंड के पास गया था। इसी दौरान आरोपी अपने 8-10 साथियों को बाइक पर लेकर वहां पहुंच गया। आरोप है कि युवकों ने आते ही रॉकी को घेर लिया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के दौरान उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। हमले की खबर फैलते ही कई डिलीवरी बॉय सिटी थाना क्षेत्र में एकत्रित हो गए। कर्मचारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई। थाना प्रभारी प्रवीण ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।