फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   demolastion

सेक्टर-37 में एचएसआईआईडीसी का बड़ा एक्शन: 12 एकड़ में बने अवैध वैंक्वेट हॉल, पार्टी हॉल व स्विमिंग पूल समेत ढांचे ध्वस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
demolastion
सेक्टर-37 में एचएसआईआईडीसी का बड़ा एक्शन: 12 एकड़ में बने अवैध वैंक्वेट हॉल, पार्टी हॉल व स्विमिंग पूल समेत ढांचे ध्वस्त
विज्ञापन

फोटो | माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शहर के सेक्टर-37 में अवैध कब्जों के खिलाफ बुधवार को हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने बड़ा अभियान चलाते हुए करीब 12 एकड़ जमीन पर बने अवैध वैंक्वेट हॉल, पार्टी हॉल, स्विमिंग पूल और अन्य पक्के निर्माणों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और कहीं से कोई विरोध सामने नहीं आया।
बुधवार दोपहर बाद एचएसआईआईडीसी के अधिकारी तोड़फोड़ दस्ते और मशीनरी के साथ मौके पर पहुंचे। सबसे पहले मुख्य गेट को जेसीबी से गिराया गया, इसके बाद परिसर में बने वैंक्वेट हॉल, पार्टी हॉल, स्विमिंग पूल और अन्य निर्माणों को एक-एक कर ध्वस्त किया गया। कुछ ही घंटों में पूरे क्षेत्र को कब्जा मुक्त करा लिया गया।
विज्ञापन

पहले नोटिस, फिर चला बुलडोजर
अधिकारियों ने बताया कि कब्जाधारियों को पहले ही कई बार नोटिस जारी कर अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उनकी ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद विभाग ने सख्ती दिखाते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

2009 में अधिग्रहित जमीन पर हुआ था कब्जा
विभागीय जानकारी के अनुसार वर्ष 2009 में एचएसआईआईडीसी ने सेक्टर-37 सहित आसपास के क्षेत्र में करीब 231 एकड़ जमीन अधिग्रहित की थी। इसी में से 12 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर वैंक्वेट हॉल, पार्टी हॉल और स्विमिंग पूल जैसे व्यावसायिक निर्माण खड़े कर दिए गए थे।
हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत
मामले को लेकर कब्जाधारियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन याचिका खारिज हो गई। न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में विभाग ने कार्रवाई करते हुए जमीन को कब्जा मुक्त कराया।

आगे भी जारी रहेगा अभियान
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि औद्योगिक क्षेत्रों में अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। जहां भी सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण पाया जाएगा, वहां इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed