{"_id":"69f7b8b1b658153cd90695cb","slug":"demonstration-regarding-sanitation-karnal-news-c-18-knl1018-898566-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सफाई व्यवस्था को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सफाई व्यवस्था को लेकर किया प्रदर्शन
Mon, 04 May 2026 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 04 May 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संगठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरौंडा। शहर के वार्ड-7 स्थित बालीनगर में खराब सफाई व्यवस्था को लेकर कॉलोनीवासियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने कॉलोनी के मुख्य गेट पर नारेबाजी की और समस्याओं के जल्द समाधान की मांग उठाई। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष रजत लाठर और युवा बोलेगा मंच के अध्यक्ष जेपी शेखपुरा ने किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि एक प्रभावशाली व्यक्ति ने कॉलोनी के गेट के पास होटल का निर्माण कर लिया है। होटल मालिक सुमित बंसल ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि होटल उनकी निजी जमीन पर बना है और सफाई व्यवस्था का वह स्वयं ध्यान रखते हैं। नगर पालिका सचिव रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि कॉलोनी के गेट पर कूड़ा निस्तारण के लिए डस्टबिन रखवाया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि होटल नगर पालिका की जमीन पर नहीं बना है। संवाद
विज्ञापन