फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Devotees thronged the temples, worshipped Hanuman and took his blessings.

Karnal News: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, हनुमान जी की पूजा कर लिया आशीर्वाद

Wed, 13 May 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 13 May 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Devotees thronged the temples, worshipped Hanuman and took his blessings.
श्री कर्णेश्वरम महादेव मंदिर में श्री सुंदर कांड के पाठ के बाद आरती करते श्रद्धालु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगलवार को जिलेभर के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने हनुमान की पूजा-अर्चना की। मान्यता है कि ज्येष्ठ मास के मंगलवार को ही भगवान राम की पहली भेंट हनुमान जी से हुई थी इसलिए इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है।
मंगलवार को सेक्टर-7 स्थित श्री कर्णेश्वरम महादेव मंदिर, श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर मेरठ रोड, महावीर दल हनुमान मंदिर कुंजपुरा रोड, नवग्रह मंदिर जीटी रोड, श्री राम मंदिर सेक्टर-8, शिव मंदिर सेक्टर-6 सहित जिले के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ कर भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

श्री कर्णेश्वरम महादेव मंदिर में सुबह से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचने लगे थे। शाम के समय श्रद्धालु अरविंद्र गुप्ता, राहुल और उनकी टीम ने सुंदरकांड पाठ किया तथा विधि-विधान से हनुमान जी की आरती की। इसके बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदरकांड पाठ का महत्व बताया
तरावड़ी। मॉडल टाउन स्थित मनोकामना सिद्ध प्रकट बालाजी मंदिर में मंगलवार को सुंदरकांड पाठ एवं सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान राजेश जैन परिवार सहित मौजूद रहा जिन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत करवाई। कार्यक्रम के दौरान महावीर मंदिर के पंडित प्रदीप पांडे ने सुंदरकांड के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से सुंदरकांड का पाठ करता है, उसके जीवन से दुख-दरिद्रता दूर होती है और घर में सुख, शांति व समृद्धि का वास होता है। इस अवसर पर शहर के रंजीत भारद्वाज और जोगिंद्र आहूजा के साथ अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed