फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dirt found in the water tanks of Kachhwa schools

Karnal News: काछवा के स्कूलों की पानी की टंकियों में मिली गंदगी

Tue, 05 May 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 05 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Dirt found in the water tanks of Kachhwa schools
 काछवा के प्राइमीर स्कूल में टंकी में पानी की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

काछवा। गांव के सरकारी स्कूलों में स्वास्थ्य सुविधाओं और साफ-सफाई की स्थिति का सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जायजा लिया। प्राथमिक सहायता केंद्र की आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर डॉ. गरिमा के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने प्राइमरी स्कूल में पानी की टंकियों की जांच की। यहां एक टंकी में लीकेज और दूसरी टंकी में रेत मिली। इसी पानी से मिड डे मिल बनाया जा रहा था।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में जगह-जगह कूड़े के ढेर मिले। यहां भी पीने के पानी की टंकियों में गंदगी मिली। स्कूल के शाैचालय बदहाल मिले। यहां जाने का रास्ता भी जर्जर था। दूर तक दुर्गंध फैली हुई थी। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि कक्षाओं में पढ़ाई के लिए पर्याप्त लाइट और पंखों की व्यवस्था नहीं है। स्कूल में लगाए गए वाटर कूलर और आरओ सिस्टम भी बंद पड़े हैं।
विज्ञापन

काछवा की विद्यालय प्रबंधन कमेटी (एसएमसी) की ओर से लगातार इस बारे में शिकायतें भी मिल रही थी। इस पर संज्ञान लेते हुए एएमओ ने स्कूल प्रिंसिपल को सख्त निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह बाद पुनः निरीक्षण किया जाएगा। यदि उस दाैरान भी सुधार नहीं मिला तो जिला शिक्षा अधिकारी व अतिरिक्त उपायुक्त को इसकी रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण टीम में एएमओ के साथ हेल्थ इंस्पेक्टर सतीश कुमार, एएनएम सीमा रानी, आशा वर्कर सीमा और संगीता शामिल रहीं। इस दौरान स्कूल एसएमसी कमेटी के प्रधान सुमन, सदस्य राजेश कुमार तथा सेवादार राजेश कुमार व प्रवीण भी मौके पर मौजूद रहे।




स्कूलों में सफाई व्यवस्था कराई जाएगी दुरुस्त
काछवा के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य गुरजिंद्र काैर का इस बारे में कहना है कि आंधी व बारिश के कारण स्कूल परिसर में गंदगी फैली हुई है इसे कल ही हटवा दिया जाएगा। शाैचालयों की निरंतर सफाई के लिए ग्राम पंचायत के स्वीपर की मदद ली जाएगी। स्कूल के पंखे मरम्मत के लिए गए हैं। वाॅटर कूलर बदलते माैसम के कारण अभी नहीं चलाया गया है क्योंकि ठंडा पानी पीकर बच्चे बीमार पड़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed