{"_id":"6a0633273d45d353320de221","slug":"dirt-spread-in-the-city-as-well-as-the-corporation-office-karnal-news-c-18-1-knl1006-906416-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शहर के साथ निगम कार्यालय में भी फैली गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शहर के साथ निगम कार्यालय में भी फैली गंदगी
विज्ञापन
नगर निगम में लगा कूड़े का ढ़ेर संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराने के बाद नगर निगम कार्यालय भी गंदगी से अछूता नहीं रह पाया। 14 दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण नगर निगम कार्यालय के अंदर भी जगह-जगह कूड़ा जमा हो गया।
शहर से रोजाना कूड़ा उठाने वाले नगर निगम का अपना कूड़ा तक नहीं उठ पाया। निगम कार्यालय की हर मंजिल पर गंदगी पसरी दिखाई दी। सीढ़ियों के कोनों, गलियारों और कार्यालयों के बाहर कूड़े के ढेर जमा रहे। कई स्थानों पर बदबू के कारण कर्मचारियों और काम करवाने आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
निगम कार्यालय में ही बिगड़ी सफाई व्यवस्था :
नगर निगम परिसर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप नजर आई। कार्यालय के भीतर पड़े डिस्पोजल कप, पानी की बोतलें, खाने-पीने का कचरा और अन्य गंदगी कई दिनों तक नहीं उठाई गई। हालात ऐसे बने कि निगम कार्यालय में आने वाले लोगों ने भी सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। यहां आने वाले लोगों का कहना था कि जब शहर की सफाई व्यवस्था संभालने वाला विभाग अपने कार्यालय को साफ नहीं रख पा रहा, तो शहर की स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। अब बे मौसम बरसात और गर्मी में गंदगी बढ़ने से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि नियमित सफाई नहीं होने से मच्छरों और मक्खियों की संख्या बढ़ रही है। नगर निगम कार्यालय में काम करवाने पहुंचे लोगों को भी गंदगी के बीच बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। कई कर्मचारियों ने भी बदबू और अस्वच्छ माहौल के कारण परेशानी जताई।