सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dirty drain water flowing outside the bus stand, passengers troubled

Karnal News: बस अड्डे के बाहर बह रहा नाले का गंदा पानी, यात्री परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 13 Apr 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Dirty drain water flowing outside the bus stand, passengers troubled
बस अड्डे के बाहर इकट्ठा हुआ नाले का गंदा पानी। संवाद
विज्ञापन
इंद्री। बस अड्डे के बाहर नाला जाम होने से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। नाले का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुर्गंध के कारण राह से गुजरना मुश्किल हो गया है।
Trending Videos

यात्रियों का कहना है कि नाले में लंबे समय से गंदगी और कचरा जमा है। इसकी सफाई की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। सुखबीर, पवन, अनुज और राहुल ने बताया कि जैसे ही पानी की निकासी बढ़ती है या हल्की बारिश होती है नाला भर जाता है और गंदा पानी सड़क पर फैलने लगता है। इससे आसपास का इलाका जलभराव की चपेट में आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस अड्डे के बाहर बहते इस गंदे पानी से वातावरण में बदबू फैल रही है जिससे यात्रियों को रुकना तक मुश्किल हो रहा है। इसके साथ ही सड़क पर फिसलन बढ़ जाने से हादसे का खतरा भी बना हुआ है।
---
सफाई न होने के कारण जाम है नाला
बस अड्डा इंचार्ज नीरज शुक्ला ने बताया कि सीवरेज का पानी इसी नाले में जाता है और सफाई न होने से समस्या बढ़ी है। उन्होंने कहा कि नाले की सफाई के लिए नगर पालिका अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। नगर पालिका सचिव धर्मबीर सिंह ने भी माना कि आसपास के सीवरेज और कचरे के कारण नाला जाम हुआ है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को नाले की सफाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed