सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Discussion on blood donation camp in the meeting

Karnal News: बैठक में रक्तदान शिविर पर की चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 09 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Discussion on blood donation camp in the meeting
विज्ञापन
नीलोखेड़ी। सोसायटी की सामाजिक गतिविधियां का दायरा बढ़ाने को लेकर रविवार को जन कल्याण सेवा सोसायटी की बैठक प्रधान हरविंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई। हरविंद्र शर्मा ने बताया कि सोसायटी पिछले चार वर्षों से समाजसेवा के विभिन्न प्रकल्पों में पूर्ण सहयोग कर रही है। सोसायटी लोगों को मरणेापरांत नेत्रदान और देहदान के लिए भी प्रेरित कर रही है। आगामी रक्तदान शिविर को लेकर भी चर्चा की गई। सुनील कटारिया, शंकर कत्याल, अशेाक आहूजा, ईष चौपड़ा, जयपाल देवगण, अनिल बहल, प्रेम सागर, कवंल जुनेजा, रणजीत ग्रोवर, राजीव कटारिया मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos

स्टार्टअप पर छात्रों को दिया व्याख्यान
नीलोखेड़ी। राज्य अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (एसआईईटी) के प्रशिक्षण व प्लेसमेंट प्रकोष्ठ ने स्टार्टअप और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया। मुख्य वक्ता संस्थान के 2018-2022 बैच के पूर्व छात्र व वर्तमान में जोमैटो, गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर विकास पाल ने सॉफ्टवेयर उद्योग में समस्या समाधान क्षमता, अनुकूलनशीलता व निरंतर सीखने पर बल दिया और चुनौतियों के लिए खुद को तैयार करने के उपाय बताए। संस्थान के निदेशक-प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार, कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष वेद प्रकाश, संकाय सदस्य सीमा रांगा, आशीष खरब, मोनिका चौधरी और दीक्षा कंवल उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जाणै आलै थौड़ा रूक जाईये रै : सुरेंद्र
करनाल। साझा साहित्य मंच की मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन सेक्टर-12 स्थित हुड्डा कार्यालय में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में डाॅ. कमर रईस, विशिष्ट अतिथि दलीप खरैरा रहे। कृष्ण कुमार निर्माण ने भाईचारे का संदेश देते हुए कहा कोए गैर नहीं सै जग म्हं, सभ अपणै सै, यार यो मैं-मेरी का चस्मा हटाक्यै देख, दिल नै दिल तै यार मिलाक्यै देख, आपणी बी किस्मत ने आजमाक्यै देख। सुरेंद्र कल्याण बुटाना बोले ‘जाणै आलै थौड़ा रूक जाईय रै। अशोक मलंग, धर्मेंद्र अरोड़ा मुसाफिर, दलीप खरेरा,गुरविंद्र कौर गुरी, जय भारद्वाज तरावड़ी, गुरमुख सिंह वड़ैच, सतविंद्र राणा, नरेश लाभ करनाल, हरबंस लाल पथिक, गुलाब फक्कड़ ने भी प्रस्तुति दी। शिवम निनानिया, समर्पित कृष्ण मौजूद रहे। ब्यूरो
शिविर में 260 लोगों ने किया रक्तदान
करनाल। स्वर्गीय धनराज गोयल के जन्मदिन पर उनकी स्मृति में गोयल फिलिंग स्टेशन निसिंग, अग्रवाल सभा, कैमिस्ट एसोसिएशन, मानव सेवा संघ व जिला रेड क्राॅस सोसायटी के सहयोग से रविवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। करीब 260 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया और 236 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज और सरकारी अस्पताल के ब्लड बैंक की टीमों ने रक्त एकत्रित किया। मुख्यातिथि के तौर पर मेयर रेणु बाला गुप्ता और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर उपस्थित रहे। स्वर्गीय धनराज गोयल के परिवार से उनकी पत्नी उषा गोयल, भाई रमेश गोयल, पुत्र सुमित गोयल, अमित गोयल, पुत्रवधु रिनी गोयल उपस्थित रहे व रक्तदान भी किया। ब्यूरो
बैठक में पेश किया वार्षिक लेखा-जोखा
करनाल। सेक्टर-32 स्थित पांचाल भवन में रविवार को श्री विश्वकर्मा पांचाल समाज सभा की आम बैठक हुई। अध्यक्षता प्रधान नंदलाल ने की। सभा के आजीवन सदस्यों के समक्ष वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। प्रधान ने कहा कि समाज के अधूरे पड़े सभी कामों को समाज के सहयोग से जल्दी ही पूरा किया जाएगा। संरक्षक बलबीर सिंह धारा, कोषाध्यक्ष विद्या सागर पांचाल, उप प्रधान सतीश पांचाल, उप प्रधान ऋषिपाल पांचाल, उप प्रधान चंद्रपाल पांचाल, पूर्व महासचिव मनोज पटवा, उप प्रधान जितेन्द्र पांचाल, संयुक्त सचिव रमेश पांचाल, पूर्व प्रधान वेदपाल पांचाल, अकाउंटेंट सुरेंद्र पांचाल व अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed