{"_id":"6988f949a4381e424e0e6076","slug":"woo-your-sweetheart-with-a-chocolate-bouquet-of-flowers-karnal-news-c-338-1-kn11007-128051-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: फूलों के साथ चॉकलेट का बुके देकर लुभाएं प्रिय को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: फूलों के साथ चॉकलेट का बुके देकर लुभाएं प्रिय को
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
वैलेंटाइन वीक में सोमवार को चॉकलेट डे है। बेकरी, गिफ्ट शॉप और चॉकलेट स्टोर्स सज गए हैं। बाजार में चॉकलेट के एक से बढ़कर एक प्रकार हैं। ग्राहक अपने मित्रों, अभिभावकों, भाई-बहनों और पति को देने के लिए खास डिजाइन और आकर्षक पैकेजिंग में चॉकलेट ले रहे हैं। दुकानदारों ने बताया सोमवार के लिए रविवार को ही चॉकलेट खरीदी गईं। सोमवार को और अधिक बिक्री की उम्मीद है। हार्ट शेप चॉकलेट, बुके और डिजाइनर बॉक्स युवाओं की पहली पसंद हैं। 50 से पांच हजार रुपये तक में कई विकल्प उपलब्ध हैं।
दुकानदार राकेश ने बताया कि सामान्य दिनों की तुलना में चॉकलेट डे पर चार गुना बिक्री होती। बाजार में 40 रुपये से लेकर पांच हजार तक की चॉकलेट उपलब्ध हैं। डेयरी मिल्क, फाइव स्टार, किटकैट, कैडबरी सिल्क, फेरेरो रोशे, डार्क चॉकलेट और ट्रफल चॉकलेट के अलावा भी चॉकलेट के प्रकार हैं।
फ्लावर्स डेकोरेशन के संचालक दुष्यंत ने बताया कि इस दिन ग्राहक विशेष चॉकलेट का बुके भी बनवाते हैं। इसमें चॉकलेट के साथ फूल लगाए जाते हैं। कीमत 300 से 3000 रुपये तक है। ग्राहक स्वयं से भी चाॅकलेट़्स दे सकता है। फूलों के साथ दुकान पर भी बुके तैयार किया जा रहा है। चॉकलेट और फूलों के प्रकार के आधार पर कीमत और अधिक बढ़ सकती है।
बहन के लिए डार्क चॉकलेट
एक दुकान से खरीदारी कर रहे आशु ने बताया कि वह अपनी बहन को उपहार में देने के लिए डार्क चॉकलेट खरीदने के लिए बाजार पहुंचे हैं। पत्नी की पसंद को ध्यान में रखते हुए भी चॉकलेट लेंगे।
ऑनलाइन खरीदारी भी बढ़ी
बेकरी संचालक गोल्डी ने बताया कि पिछले कुछ साल से देखा जा रहा है कि लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीदना अधिक पसंद कर रहे हैं। इससे कहीं न कहीं दैनिक रोजगार पर असर भी पड़ रहा है।
Trending Videos