{"_id":"6a06317eb05045e3c7096d25","slug":"district-level-swimming-competition-to-be-held-tomorrow-karnal-news-c-18-knl1018-906588-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन कल
Fri, 15 May 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 15 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
.तैराकी का अभ्यास करते िखिलाड़ी। आकाईव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिला स्विमिंग एसोसिएशन (हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन से संबद्ध) की ओर से सीनियर करनाल जिला तैराकी प्रतियोगिता 2026 का आयोजन शनिवार को इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-32 में होगा। प्रतियोगिता में पुरुष व महिला वर्ग के सीनियर तैराक भाग ले सकेंगे।
इसके लिए पंजीकरण प्रतियोगिता वाले दिन ही सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक होगा और प्रतियोगिता सुबह 11:00 बजे से शुरू होगी। प्रवेश शुल्क 700 रुपये निर्धारित किया गया है। इसमें प्रतिभागी अधिकतम पांच व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले तैराकों का चयन 61वीं सीनियर हरियाणा राज्य तैराकी प्रतियोगिता 2026 के लिए किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को पदक और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। प्रतिभागी का जिले का निवासी होना अनिवार्य है। साथ ही वैध आयु प्रमाणपत्र व हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन का नवीनीकृत यूआईडी प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।
-- इन स्पर्धाओं का होगा आयोजन
• फ्री स्टाइल – 50, 100, 200, 400, 800 व 1500 मीटर
• बैकस्ट्रोक – 50, 100 व 200 मीटर
• ब्रेस्ट स्ट्रोक – 50, 100 व 200 मीटर
• बटरफ्लाई – 50, 100 व 200 मीटर
• इंडिविजुअल मेडले – 200 व 400 मीटर
• फ्री स्टाइल रिले – 4x100 मीटर
• मेडले रिले – 4x100 मीटर
• मिक्स्ड फ्रीस्टाइल रिले – 4x100 मीटर