{"_id":"69f8ecc9127c5ac7c50d3424","slug":"due-to-the-storm-and-rain-electricity-was-cut-for-more-than-10-hours-200-poles-fell-karnal-news-c-18-knl1018-899206-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आंधी-बारिश से 10 घंटे से अधिक गुल रही बिजली, 200 खंभे गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आंधी-बारिश से 10 घंटे से अधिक गुल रही बिजली, 200 खंभे गिरे
विज्ञापन
रविवार देर रात आई आंधी और बारिश में टूटे बिजली निगम के खंभे। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। तेज आंधी और बारिश से रविवार देर रात जिले में बिजली व्यवस्था चरमरा गई। 20 से अधिक कॉलोनियों में 10 घंटे से अधिक समय तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम को करीब 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। तेज हवा से जिलेभर में 200 से अधिक बिजली के खंभे गिर गए। 10 किलोमीटर से अधिक लंबी बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं।
बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह ने बताया कि 60 से अधिक जगहों पर फाल्ट हुए। तेज हवा से कई स्थानों पर बिजली के खंभे उखड़ गए। तार टूटकर जमीन पर गिर गए। कई जगह पेड़ गिरने से भी बिजली की लाइनों को नुकसान पहुंचा। इससे न केवल बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई, बल्कि कुछ स्थानों पर यातायात भी बाधित रहा। 25 से अधिक टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर टूटे खंभों को बदलने और लाइनों को ठीक करने का काम किया।
उन्होंने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर अस्पतालों, जलघर और अन्य आवश्यक सेवाओं वाले क्षेत्रों में पहले बिजली आपूर्ति बहाल की गई। शेष स्थानों पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है और जल्द ही सभी क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह सुचारु कर दी जाएगी
विज्ञापन
-- --
ये क्षेत्र रहे अधिक प्रभावित
प्रभावित क्षेत्रों में सेक्टर-6, सेक्टर-7, सेक्टर-9, सेक्टर-12, मॉडल टाउन, दयाल सिंह कॉलोनी, कुंजपुरा रोड, प्रेम नगर, रामनगर, शिव कॉलोनी, बसंत विहार, इंद्री रोड, जाटल रोड, कमालपुर, कर्ण विहार, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बिजली आपूर्ति अधिक समय तक प्रभावित रही।