{"_id":"69d4147d4f8a05fed1020eb6","slug":"e-vehicles-will-collect-garbage-in-villages-and-womens-chaupals-libraries-and-playgrounds-will-be-built-karnal-news-c-18-knl1018-881094-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गांवों में ई-वाहन से उठेगा कचरा, महिला चौपाल, लाइब्रेरी और खेल मैदान बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गांवों में ई-वाहन से उठेगा कचरा, महिला चौपाल, लाइब्रेरी और खेल मैदान बनेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
घरौंडा हल्का के सरपंचों के साथ बैठक करते हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण । प्रवक्ता
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। घरौंडा विधानसभा के गांवों में आने वाले समय में ई-वाहन से कचरे का उठान होगा। जिन पंचायतों के पास कचरा उठाने के लिए गाड़ी नहीं है, वे अब ई-व्हीकल खरीदने में प्राथमिकता रखेंगे। इसके अलावा सभी गांवों में खेल मैदान, लाइब्रेरी और महिला चौपाल बनाने पर भी सहमति बनी है।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने जिला सचिवालय में घरौंडा हलका के सरपंचों के साथ बैठक की। इसमें पांच विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। संबंधित अधिकारियों को भी सरपंचों के साथ बैठक करविस्तृत योजना तैयार करने और टीम के रूप में मिलकर काम करने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित उपायुक्त उत्तम सिंह ने इस कार्य के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को बतौर नोडल अधिकारी कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि गांवों में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए सरपंचों और संबंधित अधिकारियों से तालाबों, नालों आदि की खुदाई व सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कई गांवों में सड़क किनारे कचरे के ढेर लगे हैं। पंचायतों को इन्हें उठवाने के लिए उचित कदम उठाने होंगे। जिन गांवों में कूड़ा उठान के लिए छोटे ट्रैक्टर-ट्राली की सुविधा नहीं है और फंड उपलब्ध है, वहां पंचायत इसकी खरीद तुरंत करें। जहां फंड नहीं है तो उन्हें बताएं, वे इसकी व्यवस्था कराएंगे।
- नीचे चौपाल और ऊपर बनेगा पुस्तकालय
हर गांव में पुस्तकालय व महिला चौपाल बने। इसके लिए सरपंचों से कहा कि वे ऐसी जगह चिह्नित करें जहां भूतल पर महिला चौपाल और उसके ऊपर लाइब्रेरी बन सके। लाइब्रेरी में कंप्यूटर, वाईफाई आदि की सुविधा हो।
- खेल मैदान के लिए तैयार करे योजना
कई गांवों से स्टेडियम व खेल मैदान की मांग आ रही है लेकिन पंचायतों के पास जमीन उपलब्ध नहीं है। जिनके पास तीन से छह एकड़ तक जमीन उपलब्ध है, वहां अधिकारी स्टेडियम व खेल मैदान की योजना तैयार करें।
Trending Videos