फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Elderly man killed, two injured after an out-of-control Thardriven to avoid paying the toll collided with a scooter and a motorcycle.

Karnal News: टोल बचाने के चक्कर में बेकाबू थार से स्कूटी व बाइक लगी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, 2 घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Elderly man killed, two injured after an out-of-control Thardriven to avoid paying the toll collided with a scooter and a motorcycle.
करनाल/पानीपत। सावन पर बेटी के घर करनाल के ऊंचा समाना गांव में कोथली देकर लौट रहे एक बुजुर्ग की पानीपत टोल प्लाजा पर सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा नेशनल हाईवे-44 स्थित टोल प्लाजा पर उस समय हुआ, जब टोल बचाने के प्रयास में एक थार चालक ने बैरियर बंद होते ही वाहन को तेज रफ्तार में पीछे दौड़ा दिया। बेकाबू थार ने स्कूटी और बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नूरवाला निवासी रामफल (60) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी बेबी, बहू पूजा समेत चार लोग घायल हो गए। आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, नूरवाला की वाल्मीकि बस्ती निवासी रामफल शुक्रवार को पत्नी बेबी (55) और बहू पूजा (22) के साथ करनाल के ऊंचा समाना गांव में अपनी विवाहित बेटी ममता के घर सावन की कोथली देने गए थे। शाम करीब चार बजे तीनों स्कूटी से पानीपत लौट रहे थे।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे-44 स्थित टोल प्लाजा पर उनके आगे चल रही थar का बैरियर बंद हो गया। आरोप है कि चालक ने टोल शुल्क से बचने के लिए वाहन को तेज गति से पीछे कर दिया। इस दौरान थार ने रामफल की स्कूटी और रेवाड़ी निवासी परमानंद की बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रामफल स्कूटी समेत कई मीटर तक घिसट गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी बेबी के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। बहू पूजा भी घायल हुई है।
पांच-छह लोग हुए घायल
बाइक सवार परमानंद ने बताया कि थार चालक की लापरवाही से पांच-छह लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। यमुना एंक्लेव निवासी वीरेंद्र की शिकायत पर सेक्टर-13-17 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वीरेंद्र ने बताया कि वह भी उसी समय मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था और हादसे में बाल-बाल बच गया।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश
सेक्टर-13-17 थाना प्रभारी दलबीर ने बताया कि टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपी वाहन चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed