सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Entrepreneurs say: Future manufacturing will be shaped by innovation.

Karnal News: उद्यमी बोले- नवाचार से गढ़ी जाएगी भविष्य की मैन्युफैक्चरिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs say: Future manufacturing will be shaped by innovation.
असीमा के कार्यक्रम में मंचासीन कारोबारी व पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
- फार्मा मैकेटेक एंड लैबनेक्स्ट एक्सपो 2026 की तैयारियों पर उद्यमियों ने किया मंथन


माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत ईईपीसी इंडिया और अंबाला साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (असीमा) के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को शहर में विशेष उद्योग सत्र का आयोजन किया गया। इनोवेटिंग टुडे, मैन्युफैक्चरिंग टुमारो: द फ्यूचर ऑफ फार्मा मशीनरी एंड लैब टेक्नोलॉजीज थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में अंबाला और आसपास के क्षेत्रों के निर्माताओं, निर्यातकों और एमएसएमई उद्यमियों ने हिस्सा लिया।
यह अहम सत्र मुख्य रूप से आगामी फार्मा मैकेटेक एंड लैबनेक्स्ट एक्सपो 2026 (7–9 सितंबर 2026, भारत मंडपम, नई दिल्ली) की तैयारियों के सिलसिले में आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य स्थानीय उद्योग को वैश्विक मंच के लिए तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक अवसरों और नवाचार पर जोर

कार्यक्रम का शुभारंभ असीमा के अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने किया। इसके पश्चात ईईपीसी इंडिया के निदेशक राकेश सुराज ने भारतीय निर्माताओं के सामने मौजूद वैश्विक अवसरों पर प्रकाश डाला। सत्र के दौरान विभिन्न सरकारी और तकनीकी संस्थाओं के प्रमुख वक्ताओं ने उद्यमियों का मार्गदर्शन किया। एमएसएमई-डीएफओ संजीव चावला ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। नरिंदर सिंह जस्सल (सीएसआईआर-सीएसआईओ, चंडीगढ़) ने तकनीकी नवाचार पर जोर दिया। प्रणय अभय जैन (बीआईएस, परवाणू) ने उत्पादन में गुणवत्ता और मानकों के महत्व को समझाया।डीजीएफटी कार्यालय, पानीपत के प्रतिनिधियों ने निर्यात को बढ़ावा देने वाली अहम पहलों की जानकारी साझा की। विक्रांत चौधरी ने उद्यमियों को सर्वाइव, रिवाइव, एंड ग्रो का प्रेरक मंत्र दिया।
विज्ञापन


भविष्य के लिए तैयार हो रहा अंबाला का उद्योग
सत्र के समापन अवसर पर असीमा के महासचिव उमा कांत ने सभी अतिथियों और वक्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने टीम असीमा के प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स सौरभ नागपाल, रजत जैन, गुरु कृपाल सिंह, गौरव सोनी, वत्सल पंचाल और संजीव आहूजा की कड़ी मेहनत तथा कार्यकारी टीम के प्रयासों की जमकर सराहना की। साथ ही, असीमा अध्यक्ष जतिंदर सहगल के निरंतर मार्गदर्शन को इस सफल आयोजन का आधार बताया। महासचिव उमा कांत ने कहा, ईईपीसी इंडिया और असीमा ने मिलकर एक ऐसा बेहतरीन मंच तैयार किया है जो न केवल नवाचार को प्रेरित करता है, बल्कि आपसी सहयोग को बढ़ावा देकर हमारे उद्योग को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करता है।

असीमा के कार्यक्रम में मंचासीन कारोबारी व पदाधिकारी। संवाद

असीमा के कार्यक्रम में मंचासीन कारोबारी व पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed