{"_id":"6a1422cad45a67564e074112","slug":"father-murdered-his-daughter-in-karnal-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सनकी पिता ने तीन माह की बच्ची को उतारा मौत के घाट, गला दबाकर नाले में फेंका; क्या बोली पत्नी?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सनकी पिता ने तीन माह की बच्ची को उतारा मौत के घाट, गला दबाकर नाले में फेंका; क्या बोली पत्नी?
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 25 May 2026 03:53 PM IST
विज्ञापन
सार
करनाल में एक पिता ने अपनी ही तीन साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर शव नाले में फेंक दिया।
बच्ची का शव निकालते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
करनाल शहर के चार चमन क्षेत्र में घरेलू कलह के बीच तीन महीने की मासूम बच्ची की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब के नशे में पिता ने बच्ची का गला दबाने के बाद उसे मुगल कनाल के नाले में फेंक दिया। पुलिस ने बच्ची का शव बरामद कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
पति-पत्नी में था विवाद
मृतक बच्ची की मां अनीता ने बताया कि पति सोनू से विवाद के चलते वह पिछले दो माह से मायके में रह रही थी। उसके दो बच्चे हैं, जिनमें तीन महीने की दिव्यांशी और तीन साल का बेटा शामिल है। आरोप है कि मंगलवार रात सोनू शराब के नशे में मायके पहुंचा और झगड़ा करने लगा। इसी दौरान उसने दिव्यांशी को मां की गोद से छीन लिया और घर से बाहर चला गया।
पुलिस कर रही जांच
कुछ देर बाद लौटने पर सोनू के हाथ खाली थे। पूछने पर उसने कथित तौर पर बताया कि बच्ची को सब्जी मंडी के पीछे नाले में फेंक दिया है। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सर्च अभियान चलाकर बच्ची का शव नाले से बाहर निकाला। थाना प्रभारी रामलाल ने बताया कि मां की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos