फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Female Clerk Shot Dead in Broad Daylight

55 सेकंड में हत्या का लाइव वीडियो: करनाल में महिला क्लर्क का कत्ल, दिनदहाड़े घर के बाहर सिर में मारी गोली

Fri, 15 May 2026 06:29 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, करनाल
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल Published by: Akash Dubey Updated Fri, 15 May 2026 06:29 PM IST
सार

शुक्रवार दोपहर सेक्टर-9 में बिजली निगम की क्लर्क डिंपल अरोड़ा की घर के बाहर गोली मारकर हत्या हुई। हेलमेट पहने युवक ने वारदात की, जो सीसीटीवी में कैद हुई। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Female Clerk Shot Dead in Broad Daylight
करनाल में महिला क्लर्क की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के पॉश एरिया सेक्टर-9 में शुक्रवार दोपहर करीब सवा एक बजे दिनदहाड़े बिजली निगम की क्लर्क और कर्मचारी यूनियन की प्रधान डिंपल अरोड़ा (40 )की उनके घर के बाहर ही सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को एक हेलमेट पहने युवक ने अंजाम दिया, जो काफी देर से इलाके में रेकी कर रहा था। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए ।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डिंपल अरोड़ा शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे अपने कार्यालय से खाना खाने के लिए घर पहुंची थीं। वह घर के बाहर स्कूटी रोककर उसे लॉक कर रही थीं। इसी दौरान एक युवक बाइक पर वहां पहुंचा। उसने हेलमेट पहन रखा था और हाथ में कपड़े के पीछे पिस्टल छिपाई हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी सीधे डिंपल के पास पहुंचा और सिर से सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही डिंपल वहीं जमीन पर गिर पड़ीं और आरोपी बाइक पर फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। शुरुआत में लोगों को लगा कि शायद महिला को चक्कर आया है, लेकिन जब सिर से खून बहता दिखाई दिया तो तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

वारदात के बाद जब इलाके के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो पूरा घटनाक्रम सामने आया। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी पहले से इलाके में घूम रहा था और डिंपल की गतिविधियों पर नजर रखे हुए था। सीसीटीवी में दिखाई है कि आरोपी करीब 12:15 बजे से क्षेत्र में रेकी कर रहा था और लगभग एक घंटे बाद उसने वारदात को अंजाम दिया।

इसके बाद करीब 55 सेकंड के सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि दोपहर 1:11 बजे डिंपल स्कूटी से घर पहुंचती हैं। कुछ दूरी पर आरोपी बाइक लेकर खड़ा हो जाता है। जैसे ही डिंपल स्कूटी लॉक करने लगती हैं, आरोपी तेजी से उनके पास पहुंचता है और बेहद करीब जाकर पीछे से डिंपल के सिर में गोली मार देता है। वारदात के बाद वह दौड़कर बाइक पर बैठता है और फरार हो जाता है।

डिंपल अरोड़ा बिजली निगम में क्लर्क के पद पर कार्यरत थीं और कर्मचारी यूनियन की प्रधान होने के कारण कर्मचारियों के बीच काफी सक्रिय मानी जाती थीं। उनकी हत्या के बाद निगम कर्मचारियों और यूनियन सदस्यों में भारी रोष है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कर्मचारी अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गए।

फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस व्यक्तिगत रंजिश, पेशेवर विवाद और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed