सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fencing trials to be held today

Karnal News: आज होंगे तलवारबाजी के ट्रायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Fencing trials to be held today
तलवारबाजी का अभ्यास करते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। बंगाल इंजीनियर ग्रुप (बीईजी) सेंटर, रुड़की की ओर से जिले के तलवारबाजी के खिलाड़ियों के लिए बुधवार को ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। इसमें अंडर-14 के करीब 25 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
कोच सुरेंद्र मेहला ने बताया कि ट्रायल को लेने के लिए भारतीय सेना की ओर से बलविंदर सिंह आएंगे। जो खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेगा उसे बंगाल इंजीनियर ग्रुप सेंटर रुड़की में भारतीय सेना की टीम की ओर से खेलने का मौका मिलेगा। खिलाड़ी को सेंटर में ही अभ्यास करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सेंटर भारतीय सेना की ओर से चलाया जाता है और हर साल आर्मी बॉयज स्पोर्ट कंपनी के ट्रायल का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच राजकुमार ने बताया कि भारतीय सेना और भारतीय खेल प्राधिकरण की एक संयुक्त पहल है, जो 8 से 14 वर्ष (कुछ खेलों में 16 वर्ष) के बच्चों को खेलों में प्रशिक्षित करने के लिए संचालित की जाती है। रुड़की स्थित बंगाल इंजीनियर ग्रुप सेंटर में प्रतिभाशाली लड़कों का चयन करके उन्हें उत्कृष्ट खिलाड़ी बनाया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed