{"_id":"6a3823a23784ad66cf0bb352","slug":"fight-between-two-parties-karnal-news-c-18-1-knl1036-933199-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: इंद्री के वार्ड 13 में दो पक्षों में ईंट-पत्थरबाजी, पुलिस लाठीचार्ज में स्थानीय निवासी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: इंद्री के वार्ड 13 में दो पक्षों में ईंट-पत्थरबाजी, पुलिस लाठीचार्ज में स्थानीय निवासी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इंद्री के वार्ड 13 में दो पक्षों में ईंट-पत्थरबाजी, पुलिस लाठीचार्ज में स्थानीय निवासी घायल
इंद्री। शहर के वार्ड नंबर 13 में रविवार शाम को दो पक्षों के बीच हुई ईंट-पत्थरबाजी से इलाके में तनाव फैल गया। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए, वहीं पुलिस के लाठीचार्ज में कुछ राहगीर भी चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर निर्दोषों को पीटने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, शाम करीब 5 बजे शेख समुदाय के दो पक्ष अचानक आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसाने लगे। झगड़े की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पहले पक्ष के अलादीन ने दूसरे पक्ष के सतार, शौकत, ताज, फारूक, दिलावर व मोहित पर हमले का आरोप लगाया। अलादीन का कहना है कि उक्त लोग झगड़े की मंशा से उनके घर पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। इसके विपरीत दूसरे पक्ष का आरोप है कि झगड़े की शुरुआत पहले पक्ष ने की थी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे तक चली पत्थरबाजी को शांत कराते हुए घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। हालांकि डायल 112 के जाने के बाद शाम 7 बजे दोनों पक्ष दोबारा भिड़ गए और फिर से पत्थरबाजी शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ते देख डायल 112 की दो टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। इस दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज को लेकर स्थानीय निवासियों ने नाराजगी जताई। लोगों का आरोप है कि दिहाड़ी मजदूरी करके लौट रहे मीतू, आरती, श्यामा, मन्नू व अनव अपने घर के बाहर खड़े थे, तभी पुलिस ने बिना भेदभाव के उन पर भी लाठियां भांज दीं। सभी घायलों को इंद्री के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक किसी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।