{"_id":"69f64a43e62e00c2a703f91b","slug":"fir-lodged-against-20-people-in-indri-dispute-karnal-news-c-18-knl1018-897828-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: इंद्री के विवाद में 20 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: इंद्री के विवाद में 20 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Sun, 03 May 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 03 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल।
इंद्री कस्बे के वार्ड-10 में शुक्रवार सुबह हुए विवाद में पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर 20 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। 15 नामजद हैं और 5 अज्ञात हैं।
गुड्डी पत्नी बलतली ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे 15-20 लोग उनके घर पर पहुंचे और लाठी-डंडों व तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने परिवार के सदस्यों को पीटा, घर का सामान तोड़ दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग घरों से बाहर निकल आए। पथराव होने लगा। करीब 5 लोग घायल हो गए। घायलों में बाबू, नन्हा, कातिशा और शहजान की गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
थाना प्रभारी इंद्री राकेश कुमार ने बताया कि घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर पथराव करते दिख रहे हैं। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। शुरुआती जांच में पैसों के लेन-देन का विवाद सामने आया है। नमाज वाले पहलू से भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
प्राथमिकी में नामजद
शिकायत के आधार पर इंद्री थाना पुलिस ने वासिल, सलीम, पप्पू, साहिल, नदीन, अमिर खान, शामिल, कादर, राशिद, सोहिल, रासत, सलाम, सादिल, तामिल, और तालिम को प्राथमिकी में नामजद किया गया है।