फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   FIR will be lodged against those who show negligence in census

Karnal News: जनगणना में लापरवाही बतरने वालों पर दर्ज होगी प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
FIR will be lodged against those who show negligence in census
अ​धिकारी को  जनगणना तेजी से करने के लिए निर्दश देती जनगणना अधिकारी डॉ. वैशाली शर्मा । प्रवक्ता
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम आयुक्त-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी डॉ. वैशाली शर्मा ने शुकवार को कैंप कार्यालय में जिला जनगणना अधिकारी अनीता, प्रभारी अधिकारियों तथा सहायक प्रभारी अधिकारियों की बैठक लेकर जनगणना कार्य की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मेपिंग का कार्य जल्द मुक्कमल कर फील्ड में जाकर मकान सूचीकरण का कार्य तेजी से पूरा करें, ताकि निर्धारित समयावधि में जनगणना से संबंधित सभी कार्य पूरे हो सकें। जनगणना में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ अब सीधी प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
बैठक में प्रभारी अधिकारियों ने उन्हें बताया कि जिन क्षेत्रों में मेपिंग का कार्य पूरा हो चुका है वहां गणनाकार फील्ड में जाकर मकान सूचीकरण का कार्य कर रहे हैं। नगर निगम क्षेत्र में यह कार्य लगातार प्रगति पर है और विभिन्न टीमों की ओर से घर-घर जाकर आंकड़े एकत्रित किए जा रहे हैं। प्रधान जनगणना अधिकारी ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पर्यवेक्षकों को पत्र जारी कर कार्य में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए जाएं। साथ ही गणनाकारों की ओर से किए जा रहे कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए और प्रतिदिन कार्य प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही, ढिलाई या कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ कार्य करें, ताकि नगर निगम क्षेत्र में जनगणना एवं मकान सूचीकरण का कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने और फील्ड स्तर पर आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed