फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Firefighters' strike extended to 10 days

Karnal News: दमकलकर्मियों की हड़ताल 10 तक बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Firefighters' strike extended to 10 days
हड़ताल पर बैठे दमकलकर्मी। स्वयं
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। प्रदेशभर में चल रही दमकल कर्मचारियों की हड़ताल को मंगलवार को 10 मई तक बढ़ाने का एलान कर दिया गया। फायर कर्मचारी 8 अप्रैल से लगातार हड़ताल पर हैं। भूख हड़ताल के जरिए विरोध दर्ज कराया जा रहा है।

सेक्टर-4 स्थित दमकल केंद्र में चल रहे धरने की अध्यक्षता यूनियन प्रधान संदीप त्यागी ने की। संचालन सुनील कुमार ने किया। हड़ताल के तहत प्रतिदिन 10 कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठ रहे हैं। इनमें पांच अग्निशमन कर्मचारी यूनियन और पांच सर्व कर्मचारी संघ के सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन


यूनियन प्रधान संदीप त्यागी ने सरकार पर कर्मचारियों के प्रति अड़ियल रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों की मुख्य मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना और समान काम के लिए समान वेतन लागू करना शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि हाईकोर्ट के निर्देशों के बावजूद सरकार इन मुद्दों पर गंभीरता नहीं दिखा रही।


इस बीच, प्रदेश में बढ़ती आग की घटनाओं को लेकर चिंता भी जताई गई। कर्मचारियों का कहना है कि हड़ताल के कारण आम जनता को नुकसान उठाना पड़ रहा है, लेकिन इसके लिए सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं।

मंगलवार को भूख हड़ताल पर बैठने वालों में सतपाल, रमेश, प्रदीप, धर्मवीर, विनोद, राजेश, जसमीत, विशाल गुप्ता, मोहनलाल और अर्जुन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed