{"_id":"69f65ffe743bdf9b820c8964","slug":"five-accused-including-three-bulls-arrested-karnal-news-c-18-knl1018-897822-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तीन बैल समेत पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तीन बैल समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
Sun, 03 May 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 03 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। थाना बुटाना क्षेत्र में पुलिस चौकी नीलोखेड़ी की टीम ने पिकअप गाड़ी में अवैध रूप से ले जाए जा रहे तीन बैलों को बरामद कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्णा, रामपाल, सुरेंद्र कुमार, चन्द्रिका प्रसाद और मुकेश कुमार के रूप में हुई है जो उत्तर प्रदेश के रायबरेली और अमेठी जिलों के निवासी हैं। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को पकड़ा गया।उन्होंने बताया कि थाना बुटाना में आरोपियों के खिलाफ हरियाणा गौवंश एवं गौसंवर्धन अधिनियम, 2015 तथा पशु क्रूरता अधिनियम, 1954 की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। ब्यूरो
विज्ञापन