फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Five suspects in the attack have been arrested; police brought them through the market on foot the suspects were limping, and the officers were seen with their hands folded in a gesture of appeal/respect to the public.

Karnal News: हमले के पांच आरोपी गिरफ्तार, बाजार में पैदल लेकर पहुंची पुलिस, लोगों के हाथ जोड़े, लंगड़ा रहे थे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Five suspects in the attack have been arrested; police brought them through the market on foot the suspects were limping, and the officers were seen with their hands folded in a gesture of appeal/respect to the public.
मार्केट में हाथ जोड़ कर चलते आरोपी संवाद
करनाल। मोबाइल दुकानदार और उसके दोस्त पर हमले के आरोपी पांच आरोपियों को पुलिस घटनास्थल पुरानी सब्जी मंडी लेकर पहुंची। आरोपियों में से दो के सिर मुंडे हुए थे। दुकानदारों के मुताबिक, आरोपी पैदल थे। सभी के हाथ जोड़ते और लंगड़ाते चल रहे थे। थाना शहर प्रभारी के अनुसार, रास्ते में पुलिस की गाड़ी खराब हो गई थी। इस कारण आरोपियों को पैदल ले जाना पड़ा। उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया।
विज्ञापन

लाभ सिंह कॉलोनी निवासी सुशांक शर्मा की पुरानी सब्जी मंडी में मोबाइल लैमिनेशन की दुकान है। 23 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे वह अपने दोस्त रोहित निवासी अशोक नगर के साथ दुकान पर बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान जसकरन उर्फ करन, सागर, मलकीत सिंह उर्फ कीतु, जगजीत उर्फ गोलू और उनके अन्य साथी वहां पहुंचे। हमलावरों ने दोनों पर चाकू, लाठी-डंडों, ईंटों और लात-घूंसों से हमला किया।
विज्ञापन

सुशांक की ओर से शहर थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, जसकरन के पास बड़ा चाकू था। उसने चाकू से वार करने की कोशिश की लेकिन वह पीछे हटकर बच गया। इसके बाद आरोपियों ने उसके सिर पर वार किए। जिससे वह जमीन पर गिर गया। हमलावर उसे मरा समझकर भाग गए। इस बीच दोस्त रोहित को भी पीटा गया। सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक करन गोयल ने बताया कि शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना शहर करनाल में 24 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जसकरन सिंह उर्फ करन निवासी काछवा, सागर निवासी रामनगर, मलकीत सिंह उर्फ कीतु निवासी शिव कॉलोनी, जगजीत सिंह उर्फ गोलू निवासी रामनगर और गौरव निवासी गड़रिया मोहल्ला, रामनगर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया।

पुरानी रंजिश और चौधर की लड़ाई
थाना शहर प्रभारी रामलाल के अनुसार, शुरुआती जांच में हमले के पीछे पुरानी रंजिश और चौधर की लड़ाई का पहलू सामने आया है। पुलिस आरोपियों को घटनास्थल की निशानदेही के लिए लेकर गई थी। इसी दौरान गाड़ी खराब होने पर उन्हें पैदल ले जाना पड़ा। पांचों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में अन्य संलिप्त आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

मार्केट में हाथ जोड़ कर चलते आरोपी संवाद

मार्केट में हाथ जोड़ कर चलते आरोपी संवाद

मार्केट में हाथ जोड़ कर चलते आरोपी संवाद

मार्केट में हाथ जोड़ कर चलते आरोपी संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed