फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   One side of the road is packed with paddy, while a traffic jam is building up on the other.

Karnal News: सड़क की एक साइड धान से अटी, दूसरी तरफ लग रहा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
One side of the road is packed with paddy, while a traffic jam is building up on the other.
घराैंडा अनाज मंडी में किसानों से बात करते मार्केट कमेटी सचिव सुनील कुमार। संवाद
घरौंडा। नई अनाज मंडी में रविवार को धान की बंपर आवक हुई। सुबह से गेट पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतार लगी रहीं। वाहनों की संख्या बढ़ने से सर्विस रोड पर जाम लग गया। यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
विज्ञापन

धान की आवक बढ़ने से गेटपास की प्रक्रिया प्रभावित हुई। पोर्टल वेरिफिकेशन में भी दिक्कत आई। सूचना पर नायब तहसीलदार अरविंद कुमार और मार्केट कमेटी सचिव सुनील कुमार मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने वाहनों के दस्तावेज की जांच की। इसके बाद वाहनों को आगे भेजने की प्रक्रिया पूरी की। दस्तावेज और पोर्टल की जानकारी की प्रक्रिया में देरी से गेट पर वाहनों की कतार बनी रहीं।
विज्ञापन

धान की आवक बढ़ने से दबाव
मार्केट कमेटी सचिव सुनील कुमार ने बताया कि आवक बढ़ गई है। मंडी पहुंचने वाले सभी वाहनों के कागजातों का सत्यापन किया जा रहा है। नियमानुसार प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। रविवार की छुट्टी के बावजूद धान की आवक जारी रही। वेरिफिकेशन के कारण गेट के बाहर दबाव बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनाल। अनाज मंडियों में धान की आवक लगातार बढ़ रही है। उठान में देरी से मंडियों में जगह की कमी हो गई है। आढ़तियों ने दुकानों के आगे सड़क पर धान डाल दिया है। वहीं खरीदे गए धान के कट्टे भी सड़क किनारे रखे हैं। इससे मंडी की सड़कों पर एक तरफ आवागमन बंद हो गया है। दूसरी तरफ वाहनों की कलातर लग रही हैं। मंडी में जाम लग रहा है। रविवार को भी यही स्थिति रही।
मंडी के शेडों और निर्धारित स्थानों पर जगह कम पड़ रही है। ऐसे में सड़क पर धान की ढेरियां लगाकर खरीद हो रही है। कट्टों के ढेर भी वहीं जमा किए जा रहे हैं। इससे किसानों को फसल उतारने में दिक्कत हो सकती है। वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। नियमों के अनुसार निर्धारित स्थानों पर ही फसल रखनी चाहिए। खरीद और भंडारण के लिए भी तय जगहों का इस्तेमाल जरूरी है।
आढ़ती बोले- जगह उपलब्ध कराए कमेटी
आढ़ती सुरेंद्र, बिशन सिंह, रामलाल और मोहन कुमार ने परेशानी बताई। उनका कहना है कि मंडी में ढेरियां लगाने की जगह नहीं बची। ऐसे में नई आवक कहां रखी जाए। उठान समय पर नहीं होने से समस्या बढ़ रही है। मंडी खरीदे गए धान के कट्टों से अटी पड़ी है। मजबूरी में सड़क पर खरीद करनी पड़ रही है। उन्होंने कमेटी से जगह उपलब्ध कराने की मांग की।


आढ़तियों को सड़क पर खरीद नहीं करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित स्थानों के बाहर खरीद होने पर नोटिस जारी होगा। संबंधित आढ़ती से जवाब मांगा जाएगा। इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। -सुनील ढुल, मंडी सुपरवाइजर, करनाल




आवक रही कम
रविवार को खरीद बंद रहने से आवक कम रही। मात्र 5,288 मीट्रिक टन धान की आवक दर्ज हुई। अब तक मंडियों में 5.59 लाख मीट्रिक टन धान पहुंचा है। इसमें से 4.23 लाख मीट्रिक टन की खरीद हुई। कुल 2.77 लाख मीट्रिक टन धान का उठान हुआ। मंडियों में अभी 1.46 लाख मीट्रिक टन धान शेष है।

घराैंडा अनाज मंडी में किसानों से बात करते मार्केट कमेटी सचिव सुनील कुमार। संवाद

घराैंडा अनाज मंडी में किसानों से बात करते मार्केट कमेटी सचिव सुनील कुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed