फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   They used to unload sacks from trucks and sell them to shopkeepers; three arrested.

Karnal News: ट्रक से कट्टे उतार बेच देते थे दुकानदारों को, तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
They used to unload sacks from trucks and sell them to shopkeepers; three arrested.
करनाल। राइस मिल से चावल लेकर निकले ट्रकों से चोरी की जा रही थी। रास्ते में चावल के कुछ कट्टे उतारकर तरावड़ी, अंबाला और अन्य क्षेत्रों में दुकानदारों को बेच दिया जाता था।
विज्ञापन

मोहदीनपुर गांव स्थित ग्रीनफील्ड प्योर इंडिया राइस मिल से लाखों रुपये के चावल चोरी कर बेचने के इस मामले में थाना सदर पुलिस ने दो मुनीमों और ट्रक मालिक को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, यह गतिविधि करीब एक साल से चल रही थी।
विज्ञापन

थाना सदर प्रभारी तरसेम सिंह ने बताया कि पुलिस ने अजीत निवासी अराईपुरा, सुशील निवासी विकास नगर, करनाल और अंकुश निवासी छपरा खेड़ा को गिरफ्तार किया। अदालत ने अजीत और सुशील को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा जबकि अंकुश को न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनाल निवासी अमित दहिया की मोहदीनपुर गांव के क्षेत्र में ग्रीनफील्ड प्योर इंडिया नाम से राइस मिल है। यहां बासमती धान की मिलिंग कर चावल तैयार किए जाते हैं और ट्रकों के माध्यम से ग्राहकों तक पहुंचाए जाते हैं।
शिकायतकर्ता ने सुशील को करीब चार साल पहले और अंकुश को करीब दो साल पहले मिल में मुनीम रखा था। पिछले कुछ समय से उसे जानकारी मिल रही थी कि मिल से ट्रकों में अधिक मात्रा में चावल लोड किए जा रहे हैं, लेकिन ग्राहकों तक कम मात्रा में पहुंच रहे हैं। इसके बाद दोनों कर्मचारियों पर शक हुआ।

रास्ते में कट्टे उतारकर बेचने का आरोप
शिकायत के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दोनों मुनीमों ने ट्रक मालिक अजीत के साथ मिलकर चावल चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोप है कि ट्रकों में अतिरिक्त चावल के कट्टे लोड किए जाते थे और रास्ते में उन्हें उतारकर तरावड़ी, अंबाला समेत अन्य क्षेत्रों के दुकानदारों को बेच दिया जाता था। इस तरह मिल से निकलने वाले चावल का कुछ हिस्सा ग्राहकों तक पहुंचने के बजाय कथित तौर पर दूसरे दुकानदारों को बेच दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed