फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Flowers offered to Lord Parashurama

Karnal News: भगवान परशुराम को अर्पित किए गए पुष्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Flowers offered to Lord Parashurama
भगवान परशुराम को अर्पित किए गए पुष्प - फोटो : भगवान परशुराम को अर्पित किए गए पुष्प
करनाल। मंगलसेन ऑडिटोरियम में सोमवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने शिरकत की।
विज्ञापन

युवा हरियाणा ब्राह्मण सभा एवं सर्व समाज की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्री ने भगवान परशुराम के चित्र पर मंत्रोच्चारण के बीच पुष्प अर्पित किए। मंत्री ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने देश की आजादी से लेकर राष्ट्र निर्माण तक हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार संत-महापुरुषों के सम्मान और समाज के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कैथल में करीब 1,000 करोड़ रुपये की लागत से भगवान परशुराम मेडिकल कॉलेज का निर्माण तेजी से चल रहा है, जबकि भिवानी स्थित पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के पहरावर परिसर में शिक्षण संस्थानों का निर्माण कार्य भी आरंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि रोहतक के सेक्टर-26 में चार एकड़ भूमि पर परशुराम विरासत स्थल विकसित करने की घोषणा हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed