फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Four players won medals

Karnal News: चार खिलाड़ियों ने किया पदक पर कब्जा

Mon, 01 Jun 2026 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 01 Jun 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Four players won medals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के चार खिलाड़ियों जतिन, अमन, रितिका गोर और काजल ने पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन गुरु द्रोणाचार्य स्टेडियम कुरुक्षेत्र में 30-31 मई तक किया गया। पूरे प्रदेश से कुल 650 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। करनाल से करीब 30 खिलाड़ी शामिल हुए थे।

प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग 400 मीटर हर्डल इवेंट में करनाल के जतिन ने स्वर्ण पदक, भिवानी के विकास ने रजत पदक और करनाल के अमन ने कांस्य पदक जीता। महिलाओं की हेप्टाथलॉन इवेंट में रेवाड़ी की खुशी ने स्वर्ण पदक, करनाल की रितिका गोर ने रजत पदक और करनाल की काजल ने कांस्य पदक जीता। हरियाणा एथलेटिक्स संघ के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि जिन खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया है उनको 24 से 28 जून तक ओडिशा में होने वाली राष्ट्रीय इंटर स्टेट प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। खिलाड़ियों की सफलता के बारे में जानकारी देने के समय हरियाणा एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष जितेंद्र बांगर, कोषाध्यक्ष गजसवंत सिवाच, सदस्य विकास गहलावत सदस्य, कोच डॉ. प्रवीण कुमार और सतीश पंघाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed