{"_id":"6a04f6e507aac4d2680b3914","slug":"gaucharand-cricket-tournament-to-begin-in-pehowa-from-june-25-karnal-news-c-45-1-kur1010-154829-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पिहोवा में गौचरांद क्रिकेट टूर्नामेंट 25 जून से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पिहोवा में गौचरांद क्रिकेट टूर्नामेंट 25 जून से शुरू
Thu, 14 May 2026 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 14 May 2026 03:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहोवा। पिहोवा के डीएवी कॉलेज मैदान में 25 से 28 जून तक एनआरआई ब्रदर्स, पीवाईएस ग्रुप और रॉयल स्पोर्ट्स इस्माइलाबाद की ओर से पांचवें गौचरांद क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होगा।
आयोजक सोनू ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 48 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें 24 ग्रामीण और 24 बाहरी टीमें शामिल होंगी। विजेता टीम को एक लाख रुपये जबकि उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। तीसरे व चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को 7100-7100 रुपये और पांचवें से आठवें स्थान तक रहने वाली टीमों को 2100-2100 रुपये दिए जाएंगे। टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और गेंदबाज को बैट और स्पोर्ट्स शूज देकर सम्मानित किया जाएगा। मैच छह-छह ओवर के होंगे और प्रत्येक टीम में पांच गेंदबाज अनिवार्य रहेंगे।
आयोजकों के अनुसार, टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए टीमों की प्रवेश फीस 2500 रुपये रखी गई है। प्रवेश की अंतिम तिथि 5 जून तय की गई है। इसके बाद किसी भी टीम का प्रवेश स्वीकार नहीं किया जाएगा। संवाद