फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Get your Aadhaar card updated for free by June 14

14 जून तक करें आधार कार्ड को नि:शुल्क अपडेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Get your Aadhaar card updated for free by June 14
करनाल। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार कार्ड को नि:शुल्क अपडेट कराने की तारीख बढ़ाकर 14 जून कर दी है। यह मुफ्त सेवा केवल माई आधार पोर्टल पर उपलब्ध है। इसके लिए नागरिकों को नाम, जन्म तिथि, रिहायशी प्रमाणपत्र या अन्य निर्धारित पहचान पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा। निर्धारित तिथि के बाद आधार अपडेट के लिए शुल्क देना होगा। ऑनलाइन अपडेट की सुविधा सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए है, जिनका मोबाइल नंबर उनके आधार से लिंक है। उपायुक्त ने बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आधार कार्ड सबसे अहम दस्तावेज है और 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट कराना जरूरी है। नागरिक खुद भी http://uidai.gov.in/ वेबसाइट पर जाकर इसे अपडेट कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी सीएससी व आधार सेंटर पर जाकर आधार कार्ड अपडेट कराया जा सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed