{"_id":"6a36fca91704c76f810122a2","slug":"honey-nagar-has-become-the-branch-president-and-pawan-kumar-has-become-the-branch-secretary-karnal-news-c-36-1-amb1001-165095-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हनी नागर शाखा अध्यक्ष और पवन कुमार बने शाखा मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हनी नागर शाखा अध्यक्ष और पवन कुमार बने शाखा मंत्री
विज्ञापन
अंबाला छावनी में चुनाव के दौरान चुने गए रेलवे शाखा अध्यक्ष व मंत्री। यूनियन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एनआरएमयू डीआरएम कॉम्प्लेक्स शाखा में हुआ पदाधिकारियों का चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। उत्तरी रेलवे मेंस यूनियन (एनआरएमयू) के डीआरएम कॉम्प्लेक्स शाखा के चुनाव मंडल कार्यालय में आयोजित किए गए। बैठक में मंडल अध्यक्ष हरनाम सिंह और मंडल मंत्री डॉ. निर्मल सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। चुनाव के दौरान उपस्थित सदस्यों ने हनी नागर को शाखा अध्यक्ष और पवन कुमार को शाखा मंत्री के पद पर मनोनीत किया। संगठन को सुदृढ़ करने के लिए अन्य पदों पर भी नियुक्तियां की गईं।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अनीता शर्मा, मोहित, मनीष कुमार, राज कुमार यादव और शिव लाल मीणा को शाखा उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा, परवेश कुमार, सचिन, संतोष कुमार और राज कुमार को शाखा सहायक सचिव तथा जसवंत सिंह को शाखा कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पदभार ग्रहण करने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष हनी नागर ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य एनआरएमयू को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। वहीं, शाखा मंत्री पवन कुमार ने रेल कर्मचारियों के हितों के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराया।