सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   HSRP site down... challan after challan of drivers

Karnal News: एचएसआरपी की साइट डाउन... चालकों के चालान पर चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
HSRP site down... challan after challan of drivers
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos


करनाल। जिले में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) न बनना वाहन मालिकों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। पिछले करीब डेढ़ माह से एचएसआरपी की साइट डाउन चल रही है। लोग ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे। बिना नंबर प्लेट या पुरानी प्लेट के कारण पुलिस उनके चालान कर रही है।
वाहन मालिकों को 5 हजार से 10 हजार रुपये तक का चालान भरना पड़ रहा है। तकनीकी खामी और सिस्टम की लापरवाही का खामियाजा आम लोग भुगत रहे हैं। लोगों ने बताया कि एचएसआरपी के लिए ऑनलाइन पोर्टल लंबे समय से सही तरीके से काम नहीं कर रहा। कई बार वेबसाइट खुलती ही नहीं और अगर खुलती भी है तो स्लॉट नहीं मिलते या पेमेंट के बाद कोई अपडेट नहीं आता।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
एक माह पहले किया था आवेदन

केस 1:

सेक्टर-13 निवासी अमित शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी कार की एचएसआरपी के लिए एक महीने पहले आवेदन किया था। पेमेंट भी सफल हो गया लेकिन आज तक न कोई मैसेज आया और न प्लेट बनी। इस बीच उनके दो चालान हो चुके हैं जिनमें करीब 7 हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ा।
पांच हजार का जुर्माना भर चुकी

केस 2:

मॉडल टाउन निवासी रीना देवी का कहना है कि उन्होंने तीन बार वेबसाइट पर कोशिश की, लेकिन हर बार साइट एरर आ गया। नंबर प्लेट नहीं बनने के कारण पुलिस ने उनका चालान कर दिया। 5 हजार रुपये का जुर्माना भर चुकी हैं।
स्टेटस प्रोसेसिंग का संदेश मिल रहा
केस 3:

वसंत विहार निवासी राजेश कुमार ने बताया कि पेमेंट करने के बाद उनका स्टेटस प्रोसेसिंग में ही अटका हुआ है। डेढ़ महीने से अधिक समय बीत चुका है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि अब तक उनका चालान तो नहीं हुआ है लेकिन उनको हर वक्त ऑनलाइन चालान का डर रहता है।
--
वर्जन -
साइट पिछले कुछ समय से बंद चल रही है। जिसको सुधारने के लिए मुख्यालय स्तर पर प्रयास जारी हैं। जल्द ही साइट को ठीक कर दिया जाएगा। - विजय देसवाल, आरटीए, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed