सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   HSRP site down for 20 days, number plates of common vehicle owners stuck

Karnal News: 20 दिन से एचएसआरपी की साइट डाउन आम वाहन मालिकों की नंबर प्लेट अटकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
HSRP site down for 20 days, number plates of common vehicle owners stuck
एचएसआरपी की साइट लोड नहीं हो रही। अमर उजाला
विज्ञापन
राम सारस्वत
Trending Videos


करनाल। जिले में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनवाने की प्रक्रिया पिछले करीब 20 दिनों से ठप पड़ी है। तकनीकी खामियों के चलते संबंधित पोर्टल ठीक से काम नहीं कर रहा, जिससे आम वाहन मालिक अपनी नंबर प्लेट के लिए आवेदन और पुष्टि नहीं करा पा रहे।

स्थिति यह है कि कई लोगों ने ऑनलाइन शुल्क जमा कर दिया लेकिन न तो कन्फर्मेशन मैसेज मिला और न ही स्लॉट अलॉट हुआ। कुछ मामलों में आवेदन नंबर तक जेनरेट नहीं हुआ। पोर्टल कभी खुलता ही नहीं, तो कभी पेमेंट के बाद स्टेटस अपडेट नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि नए वाहन खरीदने वालों की एचएसआरपी संबंधित एजेंसियों के माध्यम से लग रही है, लेकिन जिन लोगों को पहले से पंजीकृत वाहनों पर नंबर प्लेट बदलवानी है, वे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। यानी समस्या केवल सामान्य उपभोक्ताओं की एचएसआरपी आवेदन प्रक्रिया में आ रही है।

लोगों का कहना है कि यदि एचएसआरपी अनिवार्य है तो उसकी ऑनलाइन व्यवस्था भी निर्बाध होनी चाहिए। पेमेंट के बाद पुष्टि न मिलना सबसे बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है। कई आवेदक आशंकित हैं कि कहीं दोबारा भुगतान न करना पड़े।

----

केस 1 - पेमेंट के बाद भी कोई सूचना नहीं

सेक्टर-14 निवासी सुनील कुमार ने अपनी पुरानी कार की एचएसआरपी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। पेमेंट सक्सेसफुल दिखा, लेकिन न मैसेज आया, न स्लॉट की जानकारी मिल सकी है। हेल्पलाइन से भी स्पष्ट जवाब नहीं मिला है।

केस-2 - बार-बार वेबसाइट पर आ रहा एरर

मॉडल टाउन निवासी रीना ने दोपहिया वाहन की नंबर प्लेट के लिए तीन बार कोशिश की। उन्होंने बताया कि कभी साइट खुलती नहीं, कभी पेमेंट पेज पर अटक जाती है। 15 दिन से प्रयास कर रही हूं। पुलिस भी कई बार आते जाते टोकती है।

केस-3: प्रोसेसिंग पर अटका हुआ है स्टेटस

नीलोखेड़ी रोड निवासी राजेश के अनुसार पेमेंट के बाद स्टेटस प्रोसेसिंग दिख रहा है, लेकिन आगे कोई अपडेट नहीं। इसके बाद से ही न कोई मैसेज, न कॉल… बस इंतजार ही हो रहा है। इस कारण उनकी बाइक का दो बार चालान भी हो चुका है।

---

वर्जन ---

साइट तो चालू है लेकिन किसी खामी के चलते आवेदन पूरा नहीं हो पा रहा होगा। यह समस्या मुख्यालय स्तर से ही है इसको दुरुस्त कराया जा रहा है। - विजय देसवाल, आरटीए, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed