सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   If you want to catch a special train, you will have to go to Ambala or Delhi.

Karnal News: स्पेशल ट्रेन पकड़नी है तो जाना होगा अंबाला या दिल्ली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
If you want to catch a special train, you will have to go to Ambala or Delhi.
 रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की प्रतीक्षा करते यात्री। अमर उजाला
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos


करनाल। गर्मी की छुट्टियों और विवाह सीजन के चलते ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। रेलवे की ओर से देशभर में कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं लेकिन करनाल जिले के यात्रियों को इस बार भी निराशा हाथ लगी है। करनाल रेलवे स्टेशन से होकर एक भी नई स्पेशल ट्रेन शुरू नहीं की गई है। ऐसे में बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों को अंबाला, नई दिल्ली या पुरानी दिल्ली स्टेशन का रुख करना पड़ रहा है।
हर साल गर्मियों की छुट्टियों में बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर, छात्र और परिवार अपने घरों की ओर रवाना होते हैं। जिले में भी बिहार, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राज्यों के हजारों लोग रहते हैं, जो छुट्टियों के दौरान अपने गांव जाने के लिए ट्रेन का सहारा लेते हैं। लेकिन इस बार स्टेशन से स्पेशल ट्रेन नहीं मिलने के कारण यात्रियों को पहले बस या सामान्य ट्रेन से अंबाला या दिल्ली पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेटिंग 100 के पार
यात्री साहिल, हर्ष, मोहित, गिरीश का कहना है कि पहले ही सामान्य ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। ऐसे में स्पेशल ट्रेनों का लाभ न मिलने से परेशानी और बढ़ गई है। रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर और रिजर्वेशन सेंटर पर रोजाना यात्रियों की भीड़ देखी जा रही है। कई ट्रेनों में वेटिंग 100 के पार पहुंच चुकी है।

बिहार के समस्तीपुर जाने वाले यात्री मुकेश कुमार ने बताया कि यहां से कोई सीधी स्पेशल ट्रेन नहीं मिलने के कारण उन्हें परिवार सहित दिल्ली जाना पड़ेगा। इससे समय और किराया दोनों बढ़ रहे हैं। वहीं यूपी के गोरखपुर जाने वाले यात्री रोहित ने कहा कि बच्चों की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं लेकिन कन्फर्म टिकट नहीं मिल रही। स्पेशल ट्रेन करनाल से होती तो काफी राहत मिलती।

---

उत्तर रेलवे ने ट्रेनें चलाई

05735-36-अमृतसर-कटिहार - अमृतसर

04081-82-नई दिल्ली श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली

04610-09- अमृतसर-बरौनी- अमृतसर

05301-02-मऊ-अम्बाला छावनी मक
04512-11 - चंडीगढ़-पटना- चंडीगढ़

04520-19- बठिंडा-वाराणसी- बठिंडा

04624-23-अमृतसर-कोलकाता टर्मिनल- अमृतसर

04620-19- फिरोजपुर छावनी- झंझारपुर- फिरोजपुर

05193-94 पठानकोट- छपरा

09271-72-भावनगर टर्मिनस- हरिद्वार भावनगर टर्मिनस

---

वर्जन :

स्पेशल ट्रेनों का संचालन रेलवे बोर्ड द्वारा तय किया जाता है। इस बार अंबाला से सहारनपुर रूट पर ट्रेनें दी गई हैं। इस वजह से करनाल को सौगात नहीं मिल सकी है।
- अजय माइकल, जनसम्पर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे, दिल्ली मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed