फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   IGNOU: Admissions for the new session begin; apply by July 15

इग्नू : नए सत्र के दाखिले शुरू, 15 जुलाई तक करें आवेदन

Tue, 02 Jun 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 02 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
IGNOU: Admissions for the new session begin; apply by July 15
करनाल। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में जुलाई 2026 सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। इग्नू से विभिन्न कोर्स में स्नातक, स्नातकोत्तर, पीजी डिप्लोमा व डिप्लोमा की पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थी 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए https://ignouadmission.samarth.edu.in/ पर आवेदन करना होगा। इग्नू के निदेशक डॉ. धर्मपाल ने बताया कि स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम संचालित करता है। अधिक जानकारी के लिए इग्नू के क्षेत्रीय कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन




350 कोर्स में जीटी बेल्ट के हजारों युवा कर रहे पढ़ाई

इग्नू के यूजी, पीजी, पीजी डिप्लोमा और डिप्लोमा के 350 कोर्स चल रहे हैं। चालू वर्ष में करनाल स्थित इग्नू केंद्र के अधीन आने वाले जीटी बेल्ट के विभिन्न जिलों से इन कोर्स में युवा पढ़ाई कर रहे हैं। इग्नू के स्नातक पाठ्यक्रमों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (बीएजी), बीकॉम, बीएससी, बीसीए, बैचलर ऑफ सोशल वर्क (बीएसडब्ल्यू), बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस (बीलिस) व विभिन्न विषयों में ऑनर्स डिग्री कार्यक्रम प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त प्रबंधन, शिक्षा, पर्यटन, ग्रामीण विकास, पत्रकारिता, स्वास्थ्य, कंप्यूटर, पर्यावरण, योग, संस्कृत, उर्दू, उद्यमिता, साइबर सुरक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा एवं भारतीय ज्ञान परंपरा जैसे क्षेत्रों में भी अनेक रोजगारोन्मुखी कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे कर सकते हैं आवेदन

इग्नू में दाखिला लेने के लिए छात्र https://ignouadmission.samarth.edu.in/ पर जाएं। इसके बाद अपना व्यक्तिगत विवरण जैसे ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर आदि डालें और मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें। इसके बाद ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड से अपनी दाखिला फीस का भुगतान कर सकते हैं। दाखिला प्रक्रिया में उम्मीदवार द्वारा दर्ज किया गया नाम और अन्य विवरण शैक्षिक दस्तावेजों के समान होना चाहिए। इच्छुक छात्रों से अनुरोध है की केवल अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी का उपयोग करके ही पोर्टल पर लॉगिन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed