फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Incharges of ten police stations were changed.

Karnal News: दस थानों के प्रभारी बदले

Tue, 02 Jun 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 02 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Incharges of ten police stations were changed.
करनाल। जिले में हाल ही में सामने आई कई बड़ी अपराधिक घटनाओं के बाद पुलिस प्रशासन में फेरबदल किया गया है। जिले के 10 थानों के प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है। इनमें सिविल लाइन थाना, तरावड़ी थाना, साइबर, घराैंडा, सेक्टर 32 थाना सहित अन्य कई थानों के प्रभारी शामिल हैं।
विज्ञापन

कुंजपुरा थाना के प्रभारी रहे विक्रांत को अब थाना सिविल लाइन में लगाया गया है। वहीं जगदीश पांडे को सेक्टर 32-33 थाना की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा सेक्टर 32 थाना से सतीश कुमार को अब निगदू थाना का प्रभारी लगाया है जबकि निगदू थाना से सतीश को साइबर थाना की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा विपिन कुमार को तरावड़ी थाना प्रभारी लगाया गया है। वहीं तरावड़ी थाना से राजपाल को कुंजपुरा थाना में एसएचओ लगाया गया है। वहीं डॉक्टरों से हुए विवाद में सस्पेंड हुए दीपक कुमार को बहाल करने के बाद पहले साइबर और अब दोबारा घरौंडा थाना में प्रभारी लगाया गया है। इसके अलावा लखबीर सिंह में मधुबन थाना का प्रभारी लगाया है। वहीं सिविल लाइन के थाना प्रभारी रहे रामलाल को सिटी ट्रैफिक थाना में प्रभारी लगाया है। वहीं सिटी ट्रैफिक थाना की कमान संभाल रहे रोशन लाल को हाईवे और यातायात थाना का प्रभारी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed