फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Jain community protests against the murder of Jain nuns

Karnal News: जैन साध्वियों की हत्या के विरोध में जैन समाज का प्रदर्शन

Thu, 28 May 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 28 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Jain community protests against the murder of Jain nuns
लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करते जैन समाज के लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। देश के विभिन्न हिस्सों में जैन साधु-साध्वियों पर बढ़ते हमलों और हादसों के विरोध में बुधवार को जैन समाज के लोगों ने लघु सचिवालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। दिगंबर जैन सोसायटी के प्रधान बीरेश जैन, एसएस जैन सभा हनुमान गली के महामंत्री नवीन जैन, एसएस जैन सभा सेक्टर 14 के पदाधिकारी रमन जैन व प्रो. एससी जैन की अगुवाई में उपायुक्त को ज्ञापन दिया गया।

मध्यप्रदेश के रीवा में जैन साध्वियों की वाहन चालक के कथित रूप से कुचलकर हत्या किए जाने की घटना को लेकर समाज में भारी आक्रोश दिखाई दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि यह हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हमला था। बीरेश जैन, प्रो. एससी जैन, नवीन जैन, महाबीर जैन, अजय कुमार जैन, प्रवीण जैन, अंकित जैन, सौरभ जैन, सुशील जैन, अलका जैन, नीतू जैन, निशा जैन, शिक्षा जैन, रेखा जैन, अनिल जैन, अनीता जैन, आयुषी जैन और दीप्ति जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed