फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Jewellery and cash stolen from two locked houses in Madhuban

Karnal News: मधुबन में दो बंद मकानों से गहने और नकदी चोरी

Mon, 04 May 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 04 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash stolen from two locked houses in Madhuban
चोरी करने आए आरोपियों का सीसी टीवी
करनाल। मधुबन क्षेत्र में चोर दो बंद मकानों के ताले तोड़कर अंदर से लाखों रुपये की नकदी और सोने के गहने चोरी करके भाग गए। चोरी की वारदात को तीन लोगों ने अंजाम दिया। जब चोरी की गई तब दोनों परिवार घर पर नहीं थे। फिलहाल अंदेशा जताया जा रहा है कि चोरों ने लाखों रुपये के गहने चोरी किए हैं। वहीं मालिकों के घर पहुंचने के बाद ही चोरी का आंकलन किया जा सकेगा। पड़ोसी सुनील की सूचना पर पहुंची मधुबन थाना पुलिस और एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन


मधुबन निवासी सुनील ने बताया कि उनके घर के नजदीक ही फाैजी का मकान है। वह अपनी डयूटी पर तैनात है। उनका परिवार गोरखपुर में शादी में गया हुआ है। इसके अलावा दूसरा परिवार भी 23 अप्रैल से शादी में गया हुआ था। इसी दाैरान दोनों मकानों के ताले तोड़कर चोर अलमारी और बेड से गहने और नकदी चोरी करके ले गए। पड़ोसी सुनील ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में तीन चोर दिखाई दे रहे हैं। पहले दो आरोपियों ने इलाके की रेकी की और जब उन्हें घर खाली मिले तो तीसरे साथी को लेकर वारदात को अंजाम दिया। मधुबन थाना प्रभारी विपिन ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम को भी बुलाकर सबूत जुटाए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed