{"_id":"69139aeb57039e152a06299f","slug":"just-called-the-pink-bus-women-standing-men-sitting-karnal-news-c-18-knl1008-778542-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बस नाम की पिंक बस... महिलाएं खड़ी, पुरुष बैठकर कर रहे सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बस नाम की पिंक बस... महिलाएं खड़ी, पुरुष बैठकर कर रहे सफर
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शहर में महिलाओं के लिए शाम के समय विशेष बस की सुविधा नहीं है। पिंक बस सेवा शाम 4 बजे के बाद बंद हो जाता है। दिन में भी जो पिंक बसें चलती हैं उनमें पुरुष भी बैठे रहते हैं। अपने लिए विशेष रूप से शुरू की गई पिंक बस सेवा में भी महिलाएं खड़ी रहती हैं और पुरुष सीटों पर बैठे जाते हैं।
महिलाओं का कहना है कि पिंक बस सेवा जब केवल महिलाओं के लिए है तो इसमें पुरुषों के सफर पर प्रतिबंध लगाया जाए। शाम के समय भी विशेष बसों की सुविधाएं दी जाए जिसमें केवल महिलाएं ही सफर करें। अपनी ही पिंक बस में खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है। सुनिश्चित किया जाए कि पिंक बस सेवा में केवल महिलाएं ही सफर करें।
-रात को दो से तीन बसें होनी चाहिए
निसिंग निवासी एकाउंटेंट सीमा ने बताया कि वह रोजाना नीलोखेड़ी से करनाल आती-जाती हैं। रात के समय लौटते समय काफी परेशानी होती है। बेशक सवारी कम हो लेकिन महिलाओं के लिए शाम और रात को विशेष बस सेवा होनी ही चाहिए। रात को दो या तीन बसें महिलाओं के लिए विशेष रूप से चलाईं जानी चाहिए। सीमा का कार्यालय छह बजे के बाद बंद होता है।
-शाम 6 से 7 बजे के बीच हो सुविधा
पिंक बस में सफर कर रहीं तरावड़ी निवासी रंजना बोलीं कि शाम को 6 से 7 बजे के बीच महिलाओं के लिए विशेष बस होनी ही चाहिए। कुछ दिन पहले ही रात के समय बस में एक पुरुष की ओर से उन पर बार-बार गलत टिप्पणी की जा रही थी। महिलाओं की अलग बस होगी तो निडर होकर सफर करेंगी। रंजना टेलीकॉलर हैं और शाम के छह बजे के बाद ही कार्यालय से लौटती हैं।
अलग-अलग रूटों पर चलाएं पिंक बस
तनावड़ी के गांव नारायना निवासी निशा ने बताया कि पिंक बस सेवा अलग-अलग और ज्यादा से ज्यादा रूटों पर संचालित की जानी चाहिए। यह सेवा महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए संचाहित की जानी चाहिए। यदि शाम के समय भी बस की सुविधा दी जाए। कामकाजी महिलाएं बिना किसी चिंता के घर पहुंच सकेंगी। निशा एक कंपनी में टेलीकॉलर हैं और शाम 6-7 बजे के बीच कार्यालय से वापस लौटती हैं।
--
शाम के समय बस सेवा की मांग पूरा करेंगे
यदि कामकाजी महिलाओं की मांग आती है कि उन्हें शाम के समय विशेष बस दी जाए तो अवश्य पिंक बस व विशेष बसों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा विशेष बसों को चलाने का समय सुबह 7 से शाम 5 बजे तक था लेकिन दिन के समय की मांग अधिक होने के कारण उन्हें शाम 4 बजे तक करना पड़ा। दिन के समय महिला सवारी अधिक होने के कारण दूसरी बड़ी बसें शुरू की गईं जो वर्तमान में नाै रूटों पर संचालित हो रही हैं।-परिवहन जीएम, कुलदीप सिंह
Trending Videos