फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karna Nagari tops in citizen feedback of Swachh Survey

Karnal News: स्वच्छ सर्वेक्षण के सिटीजन फीडबैक में कर्ण नगरी अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Karna Nagari tops in citizen feedback of Swachh Survey
.नगर निगम करनाल
जितेंद्र नरवाल
विज्ञापन

करनाल। स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जनभागीदारी के मामले में कर्ण नगरी के लोगों ने एक बार फिर मिसाल पेश की है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत शुरू हुए सिटीजन फीडबैक चरण में नगर निगम प्रदेशभर में पहले स्थान पर पहुंच गया है। 25 अप्रैल से शुरू हुए इस चरण के तहत महज सात दिनों के भीतर शहर के 3,538 लोगों ने स्वच्छता से जुड़े 13 सवालों के जवाब देकर भागीदारी सुनिश्चित की है। हिसार 2,194 फीडबैक के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार यह सर्वेक्षण कुल 12,500 अंकों का होता है, जिसमें 10 प्रतिशत यानी 1000 अंक केवल सिटीजन फीडबैक पर आधारित होते हैं। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सरकारी कार्यालयों में लोगों को क्यूआर कोड और पोर्टल लिंक के बारे में बताया जा रहा है। निगम कर्मचारी भी घर-घर जाकर लोगों को इस प्रक्रिया के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे दें फीडबैक :

इसके लिए क्यूआर कोड स्कैन कर सीधे फीडबैक पेज पर पहुंच सकते हैं। SBM Urban Portal (sbmurban.org) पर जाकर सिटीजन फीडबैक सेक्शन में प्रवेश किया जा सकता है। यहां मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। इसके बाद भाषा चयन कर सर्वे शुरू करें। सर्वे में उम्र, राज्य, जिला, शहर और निकाय की जानकारी भरने के बाद 13 सवालों के जवाब देने होते हैं। प्रत्येक सवाल के लिए बहुविकल्पीय उत्तर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं पूछे जाने वाले 13 सवाल -
1. क्या आपके घर या दुकान से रोजाना कूड़ा उठान हो रहा है?
2. क्या निष्पादन से पहले सूखा और गीला कूड़ा अलग करने का आपने प्रावधान किया है?
3. क्या कूड़ा उठाने वाला गीला व सूखा कूड़ा अलग ले रहा है या इसे मिला ला रहा है?
4. क्या आपके क्षेत्र में रोजाना सफाई हो रही है?
5. अपने क्षेत्र में होने वाली और स्पष्ट दिखने वाली सफाई की रेटिंग किस आधार पर देंगे?
6. क्या आपके आसपास कूड़ा डंप किया जा रहा है?
7. स्थानीय प्रशासन लोकल मार्केट, पार्क और सार्वजनिक स्थानों पर कैसी सफाई करवा रहा है?
8. क्या आप अपने आसपास या सार्वजनिक जगहों पर कहीं खुले में लोगों को शौच करते हुए देखते हैं?
9. शहर के सार्वजनिक शौचालयों की सफाई से आप कितने संतुष्ट हैं?
10. क्या आपको वेस्ट मैनेजमेंट के तहत वेस्ट मटेरियल को दोबारा इस्तेमाल करने की जानकारी है?
11. आप अपने सीवरेज या सैप्टिक टैंक की सफाई के लिए किससे संपर्क करते हैं?
12. आप कूड़े डंप, सफाई संबंधित की शिकायतें किस माध्यम से करते हैं?
13. आपके द्वारा की गई शिकायत के समाधान पर आप निगम को कैसे रेटिंग देंगे?



शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में फीडबैक देकर करनाल को राष्ट्रीय स्तर पर भी अव्वल बनाने में योगदान दें। स्वच्छता केवल निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। स्वच्छ सर्वेक्षण के इस चरण में शहर की बढ़त यह दर्शाती है कि शहरवासी न केवल स्वच्छता के प्रति जागरूक हैं, बल्कि अपने शहर को बेहतर बनाने के लिए सक्रिय रूप से भागीदारी भी निभा रहे हैं। -डॉ. वैशाली शर्मा, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed