फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Kayna selected for the state-level competition.

Karnal News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कायना का चयन

Sat, 01 Aug 2026 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 01 Aug 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Kayna selected for the state-level competition.
खिलाड़ी कायना कंबोज
इंद्री। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में रिंडल गांव की कायना कंबोज ने योग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह पक्की की।
विज्ञापन

श्री राम ग्लोबल स्कूल की छात्रा कायना ने प्रतिस्पर्धा में साथी पूर्वांशी के साथ मिलकर योग कला का शानदार प्रदर्शन किया। जिले के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। कायना की इस उपलब्धि से रिंडल गांव और परिजनों में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रबंधन ने भी इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है। हरियाणा युवा कल्याण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह कंबोज, नगर पालिका इंद्री के चेयरमैन राकेश कुमार पाल, सचिन कंबोज, मदन कंबोज, सतीश कंबोज और श्यामलाल ने कायना को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed