{"_id":"6a02481b519dee9762007312","slug":"lawyers-adjourned-their-protest-on-the-fourth-day-karnal-news-c-18-knl1018-904087-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: चाैथे दिन वकीलों ने धरना किया स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: चाैथे दिन वकीलों ने धरना किया स्थगित
विज्ञापन
चाैथे दिन वकीलों ने धरना किया स्थगित
- फोटो : चाैथे दिन वकीलों ने धरना किया स्थगित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी गवाही मामला : डीएसपी के निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद माने अधिवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल/असंध। अदालत में फर्जी गवाही को लेकर गवाह और अधिवक्ता बलविंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वकीलों की ओर से शुरू किए धरने को सोमवार को डीएसपी के निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया। डीएसपी गोरखपाल राणा ने वकीलों को आश्वासन दिया कि बुधवार को मामले की जांच शुरू करेंगे। वकीलों के पक्ष को बुलाकर निष्पक्ष जांच की जाएगी।
धरने पर बैठे वकीलों में असंध बार एसोसिएशन के प्रधान सोमदत्त शर्मा, नरेंद्र शर्मा, सोनिया बोहत, प्रदीप सिंगरोहा सहित अन्य ने कहा कि उनके साथी बलविंद्र सिंह बचाव पक्ष के वकील हैं। वहीं जिस दिन आरोपी ने गवाही दी। उस दिन न तो उन्होंने डिफेंड किया और न ही आइडेंटीफाई किया। इसके बावजूद उनके साथी के खिलाफ धोखाधड़ी जैसी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ऐसे में उन्हें अंदेशा है कि एक वकील को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। मौके पर बार एसोसिएशन के उपप्रधान सिमरन जीत, सचिव कुलदीप, रोजडा, पूर्व प्रधान सोहनलाल सिंघला, एडवोकेट सोनिया बोहत, बलविंद्र ढिल्लों, प्रदीप सिगरोहा, नरेंद्र शर्मा, गुरपाल भट्टी, जसमेर हुड्डा, सुशील राणा, बलविंद्र शाही आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
पुलिस बुधवार से शुरू करेगी जांच
डीएसपी गोरखपाल ने वकीलों को आश्वासन दिया कि मामले को लेकर अभी तक किसी भी पक्ष का नोटिस भी जारी नहीं किया गया है। पुलिस बुधवार को इस मामले की जांच शुरू कर देगी। प्राथमिकी में शामिल दोनों को माैके पर बुलाकर जांच में शामिल किया जाएगा। डीएसपी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द से जल्द जांच पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने वकील के पक्ष से भी जांच में सहयोग की उम्मीद जताई।