{"_id":"69ed1fe82814b9be6a038336","slug":"life-scorched-at-43-degrees-karnal-news-c-18-knl1018-893466-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 43 डिग्री पर झुलसी जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 43 डिग्री पर झुलसी जिंदगी
विज्ञापन
शनिवार दोपहर को स्कूल कीछ्ट्टी होने के बाद तेज धूप से बचने के लिए कुंजपुरा रोड से दुपट्टा ओढ़कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। गर्मी अपने चरम पर है। शनिवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक जाने की आशंका है। इससे पहले वर्ष 2017, 18, 19 और 20 में अप्रैल में तापमान 43 से 44 डिग्री तक पहुंचा था। भीषण गर्मी के कारण दिन के समय लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर में लू चली।
मौसम वैज्ञानिक चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ डॉ. मदन खिचड़ के अनुसार, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि 26 से 28 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवा, धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। 29 अप्रैल के बाद मौसम अपेक्षाकृत सामान्य होने लगेगा और तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जाएगी।
उन्होंने कहा कि मंडियों में फसल ले जाते समय उसे अच्छी तरह ढककर ले जाएं, ताकि आंधी और धूल से नुकसान न हो। कटाई के दौरान मौसम की स्थिति पर नजर रखें। नरमा और कपास की बिजाई फिलहाल 2-3 दिन के लिए टालने की सलाह दी गई है, ताकि फसल को नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
- अस्पतालों में बढ़े मरीज...बाजार हुए सूने, स्टेडियम में कम पहुंचे खिलाड़ी
सूरज के तीखे तेवर ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। शहर में ज्यादातर चौक-चौराहों पर प्रशासन की ओर से पीने के पानी की व्यवस्था नहीं होने से लोग परेशान रहे। सिर्फ स्टेडियम, न्यायपुरी रोड पर, बस स्टैंड परिसर, एसडी मॉडल स्कूल के पास, सेक्टर-14, मेरठ चौक, सेक्टर-7 में ही प्याऊ की व्यवस्था थी।
- आम दिनों के मुकाबले शहर के प्रमुख बाजारों में दोपहर के समय सन्नाटा रहा। तो कुछ बाजारों में औसत से भी कम ग्राहक पहुंचे। कर्ण बाजार मार्केट के प्रधान संकल्प भंडारी ने कहा कि गर्मी की वजह से दिन में बाजारों में काफी कम ग्राहक पहुंच रहे हैं। गर्मी भी काफी ज्यादा है। बाजारों में पीने के पानी की व्यवस्था कराई जा रही है।
- खेल स्टेडियम में भी शाम को औसत के हिसाब से केवल 10 प्रतिशत ही खिलाड़ी पहुंचे। शाम को भी गर्म हवा के कारण खेल गतिविधियों पर असर पड़ा। मुक्केबाजी कोच कीमत सिंह ने बताया कि गर्मी की वजह से अब 5 से 10 फीसदी खिलाड़ी ही शाम को अभ्यास के लिए पहुंच रहे हैं। शाम को 6 बजे तक गर्म हवा चलने के लिए कारण स्टेडियम में खिलाड़ियों की संख्या कम रहती है।
- जिला नागरिक अस्पताल में लू लगने और डिहाइड्रेशन के करीब 200 मरीज पहुंचे। रोजाना मरीजों की औसतन संख्या 120-130 के आसपास रहती थी। सिविल अस्पताल से जनरल फिजिशियन डॉ. प्रिया दलाल ने सलाह दी कि दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें। पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लें। हल्के व ढीले कपड़े पहनें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मौसम का पूर्वानुमान
दिन तापमान (न्यून./अधि.) अनुमान
25 अप्रैल 23.0/43.0 लू चलेगी, रातें भी गर्म होंगी
26 अप्रैल 23.0 /43.0 आसमान साफ रहेगा।
27 अप्रैल 23.0/44.0 बादल छाए रह सकते हैं। तेज हवा चल सकती हैं।
28 अप्रैल 24.0/42.0 बादल छाए रहेंगे, बूंदाबांदी हो सकती है।
29 अप्रैल 22.0/40.0 बादल छाए रहेंगे, बूंदाबांदी हो सकती है। तेज हवा चल सकती हैं।
30 अप्रैल 20.0/38.0 बादल छाए रहेंगे, बूंदाबांदी हो सकती है।
01 मई 20.0/39.0 बादल छाए रह सकते हैं।