सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Light rain accompanied by strong winds, crops were destroyed in the fields.

Karnal News: तेज हवा के साथ हल्की बारिश, खेतों में बिछ गई फसल

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 16 Mar 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Light rain accompanied by strong winds, crops were destroyed in the fields.
रविवार शाम के समय बड़ा गांव में बारिश के बाद आकाश में बना इंद्र धनुष। संवाद
विज्ञापन
करनाल/मूनक।
Trending Videos


जिले में शनिवार रात से मौसम ने करवट बदली। तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। ओले भी गिरे। इससे मौसम में ठंडक घुल गई और फसलों को नुकसान हुआ। खेतों में गेहूं की फसल बिछ गई। सोमवार को भी बारिश होने की संभावना है।
रविवार सुबह और दोपहर को इंद्री, घरौंडा और मूनक में कुछ जगह हल्की ओलावृष्टि हुई। इंद्री के जनेसरो और कलसोरा में दोपहर करीब एक बजे ओले गिरे। असंध के बिलौना, ललैन, राहड़ा गांव में शाम को 4 बजे ओलावृष्टि हुई। मूनक गांव में भी शनिवार रात और रविवार अलसुबह करीब साढ़े तीन बजे ओलावृष्टि हुई। घरौंडा में शनिवार रात और रविवार सुबह के बीच ओले गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के प्रो. मदन खिचड़ के अनुसार प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ रहा है लेकिन 14 मार्च से एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की ओर सक्रिय हो चुका है। इसके प्रभाव से 16 मार्च को प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। उन्होंने बताया कि 17 और 18 मार्च को मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन 18 मार्च की रात को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से 19 मार्च से प्रदेश के कई इलाकों में फिर से बारिश की संभावना है।

किसानों को दी यह सलाह

मौसम वैज्ञानिक ने किसानों को सलाह दी है कि सब्जियों और फलदार पौधों में समय पर सिंचाई करें, लेकिन गेहूं की फसल की सिंचाई करते समय मौसम की स्थिति को ध्यान में रखें। अगर बारिश की संभावना हो तो सिंचाई को कुछ समय के लिए टालना बेहतर रहेगा, ताकि फसल को नुकसान से बचाया जा सके।

रविवार शाम के समय बड़ा गांव में बारिश के बाद आकाश में बना इंद्र धनुष। संवाद

रविवार शाम के समय बड़ा गांव में बारिश के बाद आकाश में बना इंद्र धनुष। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed