{"_id":"69b723baae19ca15c50efe76","slug":"lpg-is-an-international-issue-lets-face-the-crisis-together-manohar-lal-karnal-news-c-18-knl1018-864838-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलपीजी का मामला अंतरराष्ट्रीय, मिलजुल करें संकट का सामना : मनोहर लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलपीजी का मामला अंतरराष्ट्रीय, मिलजुल करें संकट का सामना : मनोहर लाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
एलपीजी और तेल अंतरराष्ट्रीय स्तर के मामले हैं फिर भी भारत सरकार ने देश के लोगों को कोई समस्या नहीं आने दी हैं। ऐसे समय में विपक्षी पार्टियों को इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। बल्कि मिलजुल कर संकट का सामना करना चाहिए। विपक्ष बिना मुद्दे के गैस की किल्लत बताकर केवल लोगों को बरगला रहा है।
करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने लोगों से मुलाकात के दौरान यह कहा। शनिवार देर रात को लोक निर्माण विश्राम गृह पहुंचे केंद्रीय मंत्री रविवार सुबह आम जनता से मिले। उनकी समस्याओं का निराकरण किया। देशभर में चल रहे गैस के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में गैस एजेंसियों के पास पर्याप्त मात्रा में एलपीजी का स्टॉक है और विदेशों से भी तेल व एलपीजी भरपूर मात्रा में आ रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में है। जबसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली तब से लेकर देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और पूरी दुनिया के अंदर देश का सम्मान बढ़ा है।
सांसद प्रतिनिधि कार्यालय पहुंचे मंत्री
मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को सेक्टर-12 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कार्यालय परिसर में स्थापित सांसद प्रतिनिधि कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कविंद्र राणा को निर्देश दिए कि निर्धारित समय के अनुसार कार्यालय में बैठकर लोगों की समस्याओं का समाधान करवाएं और उनके लिए बैठने व पीने के पानी का भी प्रबंध करवाएं।
इस अवसर पर विधायक जगमोहन आनंद, मेयर रेनू बाला गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर, बृज गुप्ता, सरदार त्रिलोचन सिंह, अशोक खुराना, सरदार गुलाब सिंह मूनक, रघुबीर बतान, भगवान दास अग्गी, राजेंद्र आर्य आदि मौजूद रहे।
Trending Videos