फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Man arrested for drug trafficking to get rich quick

Karnal News: जल्दी अमीर बनने के लिए था नशे की तस्करी, गिरफ्तार

Mon, 04 May 2026 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 04 May 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for drug trafficking to get rich quick
करनाल।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र से एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने सिद्धपुर गांव निवासी आरोपी चरणजीत सिंह उर्फ काका को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 52.850 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ है। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि जल्दी अमीर बनने के लिए उसने नशे की तस्करी शुरू की थी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मधुबन थाना में एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। अदालत से उसका तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है।एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी हिम्मत सिंह ने बताया कि शनिवार को मधुवन थाना क्षेत्र में होंडा सिटी गाड़ी को रुकवाकर तलाश ली तो 52.850 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। कार नीलोखेड़ी के सिद्धपुर गांव निवासी चरणजीत उर्फ काका चला रहा था। रिमांड के दौरान आरोपी से नशीले पदार्थ तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed