सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Man who worships God attains Vaikuntha: Shastri

भगवान की भक्ति करने वाले मानव पाता है वैकुंठ : शास्त्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Man who worships God attains Vaikuntha: Shastri
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-आठ में कथा के दौरान मंच पर एकजुट सेवक। स्वयं
विज्ञापन
सेक्टर आठ के गौरी शंकर मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में अनिल शास्त्री ने बताया ईश्वर की भक्ति का महत्व
Trending Videos

- धुंधली ने गाय को खिलाया फल, लंबे कानों वाले गोकर्ण का हुआ जन्म
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-आठ के गौरी शंकर मंदिर में श्री गौ गीता गायत्री सत्संग सेवा समिति के तत्वावधान में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा हुई। भागवत प्रवक्ता अनिल शास्त्री ने श्रोताओं को कथा अमृत पान कराया। उन्होंने बताया कि तुंगभंगा नदी के किनारे के एक गांव था वहां पर आत्म देव नाम का एक ब्राह्मण और उसकी पत्नी धुंधली रहती थी।। आत्मदेव तो सज्जन थे, लेकिन उसकी पत्नी दुष्ट प्रवृत्ति की थी। आत्मदेव की कोई संतान नहीं हो रहा था। आत्मदेव बहुत बार आत्महत्या करने की भी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए।
एक दिन हताश होकर जंगल की तरफ आत्महत्या करने निकल गए। रास्ते में उन्हें एक ऋषि मिले और फिर आत्मदेव ऋषि को अपनी कहानी सुनाकर रोने लगे और उपाय पूछने लगे। ऋषि ने कहा कि मेरे पास अभी तो ऐसा कुछ नहीं की, जिससे तुम्हें कुछ दे पाऊं, लेकिन आत्मदेव ने बताया कि उसकी गाय को कोई बच्चा नहीं हो रहा है। जब आत्मदेव ऋषि को बार-बार बोलने लगे तो ऋषि ने उन्हें एक फल दिया और उसको अपनी पत्नी को खिलाने को कहा और कहा कि एक साल तक तुम्हारी पत्नी को सात्विक जीवन जीना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्मदेव वह फल लेकर खुशी से घर वापस आकर सारी बात धुंधली को से कही। धुंधली को वो फल खाने को दिया।धुंधली सोचती है बच्चा हुआ तो बहुत कष्ट का सामना करना पड़ेगा। यही सोचकर वह उसने फल को नहीं खाया और जाकर सारी बात छोटी बहन को बताई। उसकी बहन ने कहा कि वह गर्भवती है। यह बालक तू ही लेना। फल गाय को खिला दे। इससे उस ऋषि की शक्ति का भी पता चल जाएगा। धुंधली पति के सामने गर्भावस्था का नाटक करने लगी। कुछ दिन बाद जाकर बहन से बच्चा लेकर आ गई।
भागवत कथा में शामिल नरेश गर्ग, ब्राह्मण तीर्थोद्धार सभा के प्रधान येशेंद्र शर्मा, संरक्षक जयनारायण शर्मा, पूर्व प्रधान श्याम सुंदर तिवारी, डॉ. पुरुषोत्तम शास्त्री, सूरजभान कटारिया, अशोक गर्ग, नवीन बंसल, सुनीता और मीनू गर्ग सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed